
Managing Director suspended Superintending Engineer बस्ती में रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर ने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बस्ती के मोबाइल पर शिकायत की। इस पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि उन्हें फालतू फोन मिला रहे हैं। आप अपनी शिकायत 1912 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करायें। इस दौरान उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिसकी शिकायत रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर ने एमडी से की। प्रबंध निदेशक ने अधीक्षण अभियंता के बर्ताव को गैर जिम्मेदार आना बताया। अपने आदेश में उन्होंने लिखा कि उपभोक्ता की शिकायत को सुनने और उनके निस्तारण का स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। लेकिन शिकायत नहीं सुनी गई। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उनके इस व्यवहार के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती में रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर भारत पांडे ने बिजली न आने की शिकायत विद्युत वितरण मंडल बस्ती के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह से की। इस पर प्रशांत सिंह अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए बोले कि उन्हें फालतू में फोन न किया करें। 1912 हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत को दर्ज कराएं। जिसकी शिकायत भारत पांडे ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से की। रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर की शिकायत की गंभीरता को समझते हुए एमडी ने प्रारंभिक जांच कराई और अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह को निलंबित कर दिया गया।
अपने आदेश में प्रबंध निदेशक ने लिखा है कि प्रशांत सिंह ने अधीक्षण अभियंता होने के दायित्व को नहीं निभाया। उपभोक्ता से मिली शिकायत को सुनते और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन देते हुए निस्तारण कराते। लेकिन उन्होंने मर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अधीक्षण अभियंता होने के नाते उपभोक्ताओं की शिकायत को सुने और उसका निस्तारण करें।
अधीक्षण अभियंता शंभू कुमार ने अपने आदेश में लिखा है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्काम मुख्यालय बनारसी का सक्षम अधिकारी होने के नाते प्रशांत सिंह अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बस्ती के खिलाफ आगे की जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए हेतु तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में निलंबित अधीक्षण अभियंता को कार्यालय प्रबंध निदेशक बनारसी से संबंध किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह के लिए भत्ता मिलेगा।
Updated on:
28 Jul 2025, 7:33 AM IST
Published on:
28 Jul 2025, 7:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.