उन्नाव. जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही का खामियाजा मरीज व उनके तीमारदारों को उठाना पड़ता है। जिससे तीमारदारों में आक्रोश व्याप्त हो जाता है और जिला अस्पताल का माहौल भी गर्म होता है। इस तरह की असहज स्थिति आए दिन जिला अस्पताल में देखने को मिलती है। इसी प्रकार का एक मामला स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण बिगड़ गया। जब गर्भवती महिला को अल्ट्रासाउंड के बहाने डालने का प्रयास किया गया। अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर निकली गर्भवती का गेट पर ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथ लगाना उचित नहीं समझा। मौके पर मौजूद महिलाओं ने किसी प्रकार प्रसव कराया। लेकिन नवजात की मौत हो चुकी थी। नवजात की मौत के बाद तीमारदारों में रोष व्याप्त हो गया। जिनके आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बुला ली गई। किसी प्रकार मामला शांत कराया गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भी की गई है।