1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव 2023 मतगणना: बसपा प्रत्याशी की याचिका पर हाईकोर्ट का डीएम एसपी को निर्देश

उन्नाव नगर पालिका परिषद के लिए डाले गए मतों की गिनती 13 मई को होगी। बीएसपी प्रत्याशी की याचिका पर हाईकोर्ट ने डीएम और एसपी को महत्वपूर्ण आदेश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
निकाय चुनाव 2023 मतगणना: बसपा प्रत्याशी की याचिका पर हाईकोर्ट का डीएम एसपी को निर्देश

निकाय चुनाव 2023 मतगणना: बसपा प्रत्याशी की याचिका पर हाईकोर्ट का डीएम एसपी को निर्देश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी ना हो। इस संबंध में उच्च न्यायालय ने डीएम और एसपी के लिए निर्देश जारी किया। बसपा प्रत्याशी की याचिका पर हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया है। मतदान में गड़बड़ी की आशंकाओं को लेकर बसपा प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर यह निर्णय आया है।

नगर पालिका परिषद उन्नाव से बसपा प्रत्याशी अनीता द्विवेदी ने निष्पक्ष मतगणना के लिए हाईकोर्ट गई। अपने अधिवक्ता ओपी तिवारी के माध्यम से दी गई याचिका में उन्होंने बताया कि निष्पक्ष मतगणना के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है। याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि मतगणना में कोई भी गड़बड़ी ना होने पाए। साथ ही सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस की निगरानी में मतगणना होनी चाहिए।

यह भी पड़े: Unnao news: डीएम का लखनऊ, कानपुर, झांसी के 23 वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देखें वाहनों की सूची

उच्च न्यायालय के आदेश से बसपा खेमे ने राहत की सांस ली

उच्च न्यायालय के आदेश पर बसपा प्रत्याशी ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि मतगणना निष्पक्ष होनी चाहिए। आपको बता दें उन्नाव में प्रथम चरण के अंतर्गत नगर निकाय चुनाव के वोट डाले गए थे। नगर पालिका परिषद उन्नाव की मतगणना डीएसएन कॉलेज में होगी। जिला प्रशासन मतगणना को लेकर सतर्क है।

Story Loader