9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान – नौजवानों के पक्ष लेते हुए तंत्र पर उठाई उंगली

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सहयोग एवं संपर्क कार्यक्रम में भाग लेने आए थे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने साधा निशाना बैंकों की कार्यप्रणाली पर

2 min read
Google source verification
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सहयोग एवं संपर्क कार्यक्रम में भाग लेने आए थे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने साधा निशाना बैंकों की कार्यप्रणाली पर

विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान - नौजवानों के पक्ष लेते हुए तंत्र पर उठाई उंगली

उन्नाव. भारत और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि देश, प्रदेश के बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इस प्राथमिकता में यदि तंत्र गड़बड़ी करेगा तो यह हो नहीं पाएगा। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित लीड बैंक, बैंक ऑफ इंडिया प्रायोजित सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम सहयोग एवं संपर्क कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बैंक को नौजवानों का अपमान करते देखा गया है। वह सम्मान नहीं करते हैं। यह गलत है।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मंशा के विपरीत कार्य करने पर होगी परेशानी

यदि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बैंक काम नहीं करेंगे तो इससे उन्हें कठिनाई होगी। एक तरह से उन्होंने बैंकों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बैंक अधिकारी अपने व्यवहार में सुधार लाएं और नौजवानों के साथ सम्मान सहित व्यवहार करें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के प्रत्येक नौजवान को रोजगार का अवसर दिलाना चाहते हैं। तंत्र की गड़बड़ी से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा पूरा हो नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि तंत्र की गड़बड़ी चलने नहीं दी जाएगी। हमें अपने लक्ष्य को हर हाल में पूरा करके ही दम लेना है। श्री दीक्षित ने कहा कि 100 दिन का अभियान आज से प्रारंभ हो रहा है। जिसके माध्यम से वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा।

रास्ते में आने वाली सभी रुकावट को दूर करें

जनपद में जरी जरदोजी को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में चुना गया है। जिसकी ब्रांडिंग करने की भी जरूरत है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सामने बैठे लोगों से कहा कि एक समय ऐसा था जब हम मेड इन जापान के प्रोडक्ट देखकर खुश हो जाते थे। लेकिन अब खुशी तब मिलेगी जब मेड इन इंडिया के साथ ब्रैकेट में उन्नाव लिखा दिखाई पड़े। हमें ऐसा प्रयास करना चाहिए। इसके लिए रास्ते में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं का निदान होना चाहिए। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर, पुरवा विधायक अनिल सिंह, जिला अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।