उन्नाव

शारदीय नवरात्र: मां पूर्णा देवी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, लग रहे माता के जयकारे

शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज मां शैलपुत्री की पूजा हो रही है। मां पूर्णा देवी धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। माता के जयकारे लगा रहे हैं। घर-घर में आज ही कलश की स्थापना हुई है।

less than 1 minute read
Oct 15, 2023
मां पूर्णा देवी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना कर रहे हैं। माता के जयकारे लगा रहे हैं। इसके पूर्व आज सुबह घर-घर में विधि विधान से कलश की स्थापना हुई। आज कलश स्थापना का समय 11:36 के बाद था। जिसके कारण दोपहर तक कलश स्थापना का कार्यक्रम हुआ। शारदीय नवरात्र को देखते हुए बाजार में रौनक है। भीड़ इतनी की पैर रखने की जगह नहीं है। यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए भी जिला प्रशासन ने खास व्यवस्था की है।

लखनऊ कानपुर बाईपास स्थित मां पूर्णा देवी धाम में भक्तों की भीड़ लगी है। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में दुकान भी सजाई गई है। स्टेशन रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ है। माता के जयकारे के साथ घंटा घड़ियाल भी बज रहे हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। लाइन से क्रमबद्ध होकर लोग माता के दर्शन कर रहे हैं। जिले में स्थित देवी मंदिरों में कुसुंबी नवाबगंज स्थित कुशहरी देवी मंदिर, बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर, नवाबगंज स्थित दुर्गा मंदिर शक्तिपीठों में शामिल है। कुशहरी देवी मंदिर की स्थापना मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के पुत्र लव कुश ने की थी।

देवी मंदिरों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सुरक्षा को देखते हुए दही थाना पुलिस ने आवास विकास से लेकर मां पूर्णा देवी धाम तक पैदल मार्च किया‌ और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देवी मंदिरों के आसपास भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मां कल्याणी देवी सिविल लाइन में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है। ‌

Published on:
15 Oct 2023 08:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर