3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में शामिल हो रहे हैं सवाल पर कृषि मंत्री ने दिया यह जवाब

उन्नाव पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी में वापसी के सवाल का जवाब दिया। बोले ईश्वर उनको सद्बुद्धि दें।  

2 min read
Google source verification
स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में शामिल हो रहे हैं पर कृषि मंत्री ने दिया यह जवाब

स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में शामिल हो रहे हैं पर कृषि मंत्री ने दिया यह जवाब

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे किसी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत सरकार ने मोटे अनाज का नाम 'श्री अन्न' रखा है। जो 'श्री लक्ष्मी, की पहचान है। गेहूं और चावल से मोटे अनाज की एमएसपी भी अधिक रखी गई है। मोटा अनाज सेहत के लिए लाभदायक है। कुपोषण से भी बचाता है। कृषि मंत्री मिलेट्स महोत्सव 2023 में भाग लेने के लिए आए थे।

स्थानीय गेस्ट हाउस में तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक (agro-climatic) जाेन विराट किसान मेला का आयोजन किया गया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उद्घाटन किया। आवारा जानवरों के संबंध में पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि किसान उसे अपने खूंटी में बांधे। गोबर और गोमूत्र का इस्तेमाल अपनी खेती के लिए करें। रसायनिक पदार्थों से जो दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उससे भी बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Oscar 2023: सिंगर विशाल मिश्रा ने गाया है 'नाटू-नाटू' का हिंदी वर्जन, जानिए यूपी से क्या है कनेक्‍शन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर बोले

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसी कोई भी योजना नहीं है। जिसमें 1 दिन में 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को उनके खाते में पैसा भेजा जा सके। दुनिया की अकेली योजना "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" है। 33 हजार किसानों को ऑफलाइन 192 करोड रुपए उनके खातों में दिया गया है।

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी के आलू अब बिकेंगे विदेश में, इन देशों से हुआ समझौता

शोर मचाने वाले यंत्रों को हटाया गया

उन्होंने कहा कि शोर मचाने वाले वाद्य यंत्रों को हटाया गया है। यह यंत्र मस्जिद और मंदिर सभी जगह से हटाए गए हैं। कोई भेदभाव नहीं किया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में वापस आ रहे हैं कि पूछे गए सवाल पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह वही बताएंगे। प्रदेश सरकार की पुस्तिका में स्वामी प्रसाद मौर्या की फोटो भी लगी हुई है। रामचरितमानस को विवादित किताब बताए जाने पर बोले ईश्वर से यही प्रार्थना करूंगा उनको सद्बुद्धि आए।

डीएम, विधायक सहित अन्य मौजूद

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे जिलाध्यक्ष बीजेपी अवधेश कटियार, विधायक आशुतोष शुक्ला, विधायक बृजेश रावत, एमएलसी रामचंद्र प्रधान आदि मौजूद थे। किस मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों का भी निरीक्षण किया।

Story Loader