
अखिलेश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बीते दिनों में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सिपाही एक धमकी भरा सुसाइड नोट पढता नजर आ रहा है। इसमें वो अपने पुलिस के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। इसके साथ ही आत्महत्या करने की बात भी कर रहा है।
सिपाही अखिलेश यादव की साल 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लगी। उसकी पहली तैनाती सोनभद्र पुलिस लाइन में हुई। अखिलेश की मुलाकात सोनभद्र में वहीं सिपाही के पद पर कार्यरत दीपा से हुई। दोनों में अफेयर हुआ।
साल 2020 में सिपाही अखिलेश यादव और सिपाही दीपा सोनभद्र में एक मंदिर में जाकर शादी के बंधन में बंध गए। महज कुछ महीने बीतने के बाद अखिलेश और दीपा में घरेलु विवाद होने लगा। सिपाही अखिलेश को शक हुआ कि दीपा का किसी कॉन्स्टेबल से अफेयर है। अगस्त 2021 में अखिलेश ने दीपा को तलाक दे दी।
तलाक के महज कुछ दिनों बाद ही 16 अगस्त 2022 को सिपाही अखिलेश यादव की सास ने उसपर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत के बाद अखिलेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच की। अखिलेश मामले में दोषी पाया गया और वो जेल चला गया। 10 दिनों बाद अखिलेश को जमनात मिली और वो बाहर आ गया।
अखिलेश ने अपना ड्यूटी ज्वाइन किया। दीपा भी सोनभद्र में ही थी। हालांकि तलाक होने की वजह से दोनों अलग रह रहे थे। इसी बीच दीपा की मां ने तत्कालीन सोनभद्र एसपी डॉ यशवीर सिंह को पत्र लिखा कि बेटी-दामाद सोनभद्र में ही तैनात हैं। दामाद बेटी को प्रताड़ित करता है इसलिए उसका ट्रांसफर कर दिया जाए।
सिपाही दीपा की मां के आग्रह पर अखिलेश यादव का ट्रांसफर कर दिया। सिपाही अखिलेश का ट्रांसफर उन्नाव के असोहा थाने में किया गया। इसी बीच दीपा फिर से अखिलेश के यहां उन्नाव पहुंची। अखिलेश के साथ रहने की जिद्द करने करने लगी। अखिलेश मान गया। कुछ दिनों तक दीपा अखिलेश के साथ रही।
जब दीपा सिपाही अखिलेश के यहां उन्नाव में थी उसी वक्त दीपा के परिवारवालों यानी सिपाही अखिलेश के ससुरालवालों ने 3 जुलाई 2022 को असोहा थानेदार को सूचना दी कि बेटी का सिपाही पति ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद सोनभद्र में अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में अखिलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
सिपाही दीपा अखिलेश के यहां से सोनभद्र आ गई। सोनभद्र आकर उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया। अखिलेश को दीपा पर फिर से शक हुआ। दोनों में झगड़ा हुआ और दोनों एक बार फिर अलग हो गए।
दीपा अखिलेश से मिलने की कोशिश करती रही। 27 जनवरी, 2023 को दीपा ने अखिलेश को वीडियो कॉल किया और उसने अपनी नस काटने की धमकी दी। दीपा अपना ट्रांसफर उन्नाव कराने के लिए 19 फरवरी, 2023 को पत्नी ने सोनभद्र एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका ट्रांसफर नहीं हो सका।
13 मार्च, 2023 को सिपाही दीपा की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। दीपा के परिवारवालों ने अखिलेश पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। सिपाही अखिलेश यादव ने दलील दी कि जिस दिन दीपा की मौत हुई, उस समय वह घटनास्थल से 500 किमी दूर था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अपने ही विभाग के कर्मचारी की जांच में पुलिस पर सिपाही अखिलेश यादव ने भेदभाव का आरोप लगाया है। इस पुरे प्रकरण में सिपाही अखिलेश यादव के वीडियो के बाद उसे एक बार फिर से ससपेंड कर दिया गया है।
Updated on:
27 Dec 2024 04:37 pm
Published on:
27 Dec 2024 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
