
अर्ध निर्मित भवन में मिला युवक का शव मिलने से काशीराम कॉलोनी में मचा हड़कंप
उन्नाव. काशीराम कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब अर्ध निर्मित भवन का गेट खोलते ही सामने युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा।
सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना
सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी रेलवे लाइन के निकट अर्ध निर्मित मकान में युवक का शव पड़े होने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब अर्ध निर्मित मकान का स्वामी पेड़ों में पानी देने के लिए सुबह अपने प्लाट पहुंचा। दरवाजा खोलते हुए देखा कि अंदर शव पड़ा है। तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी पहुंच गए। जेब में मिले कागज के आधार पर मृतक की शिनाख्त विजय सैनी पुत्र होरी लाल सोनी निवासी कल्याणी मंदिर के निकट सिविल लाइन सदर कोतवाली के रूप में हुई। इस संबंध में प्लाट स्वामी की तहरीर पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 302 और 201 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
Published on:
14 Jun 2020 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
