
उन्नाव: 25 दिसंबर को मनाये तुलसी पूजन दिवस, हिंदू संगठन ने क्यों की क्रिसमस बहिष्कार की अपील
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 25 दिसंबर को तुलसी यात्रा निकाली जा रही है जिसमें कई प्रकार की झांकियां शामिल होंगी। नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाए। प्लास्टिक के पौधों के बहिष्कार करने को कहा। इस मौके पर तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई। लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गई। यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर शहर के प्रमुख मार्ग चौराहों से होते हुए आवास विकास पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। यात्रा के दौरान 51 हजार तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा।
नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक और हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने कहा कि कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले हिंदू बच्चे क्रिसमस त्यौहार का बहिष्कार करें। अभिभावकों से उन्होंने कहा कि तुलसी पूजन के विषय में अपने बच्चों को बताएं और जागरूक करें। अपने परिवार के साथ 25 दिसंबर को निकालने वाली तुलसी यात्रा में शामिल हो। जिसमें 51000 तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण होने जा रहा है। तुलसी का पौधा लेकर उसे अपने घर में स्थापित कर पूजा अर्चना करें।
तुलसी यात्रा का किया जाएगा प्रचार प्रसार
तुलसी यात्रा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग के साथ सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। इसके साथ ही दरवाजे दरवाजे जाकर लोगों से संपर्क कर तुलसी शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। बैठक में जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, विष्णु गुप्ता, अनीता द्विवेदी, नीतू सिंह सेंगर, मुन्नी बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Published on:
17 Dec 2023 05:26 pm

बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
