7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव कांड – गांव में पसरा सन्नाटा, चौथे दिन मृतकों के परिजनों के घर में जला चूल्हा

- गांव में मौत का सन्नाटा, अभियुक्तों के खिलाफ ग्रामीणों में रोष - नहीं उतर रहा गले से अन्न का दाना - तीसरी का अभी भी चल रहा रीजेंसी में उपचार

less than 1 minute read
Google source verification
उन्नाव कांड - गांव में पसरा सन्नाटा, चौथे दिन मृतकों के परिजनों के घर में जला चूल्हा

Patrika

पत्रिका ग्राउंड रिपोर्ट

उन्नाव. असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दो किशोरियों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित विनय उर्फ लम्बू और उसके साथी सचिन को जेल भेज दिया है। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया था, जहां से दोनों को 14 दिनों की रिमांड पर भेजा गया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने अब तक नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। भ्रामक पोस्ट शेयर करने वाले अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। उधर, घटना के पांचवें दिन रविवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। बीच-बीच में पुलिस के बूटों की खट-खट सन्नाटे को चीर रही है। प्रशासन लगातार राजनीतिक गतिविधियों के साथ गांव पर सतर्क निगाह बनाए है। रीजेंसी में उपचार करा रही रोशनी की हालत में सुधार होने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली है, साथ ही कुछ अनसुलझे सवालों का भी जवाब रोशनी से लेने के इंतजार में है। लोग उसके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

मृतक के परिजनों के घर में चार दिन बाद (शनिवार को) चूल्हा जला और खाना भी बना। सभी ने खाना खाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। सभी एक सुर से जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

दूसरा आरोपित भी बालिग

घटना का खुलासा करते वक्त आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया था कि दूसरा आरोपी नाबालिग है, लेकिन आधार कार्ड के आधार पर उसे बालिग घोषित किया गया, जिसके जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।