उन्नाव

Ghosi by election 2023: सपा जिलाध्यक्ष ने कहा जनता बिकाऊ, स्वार्थी नेताओं को सिखाएगी सबक

घोसी उपचुनाव में मिली जीत के बाद समाजवादी पार्टी में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष ने घोसी सीट पर मिली जीत पर बड़ा बयान दिया है। बोले आज अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति है। पूछा रोड टैक्स के बाद टोल टैक्स क्यों-

less than 1 minute read
Sep 08, 2023
Ghosi by election 2023

उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जबरदस्त जीत से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जनता बिकाऊ और स्वार्थी नेताओं को सबक सिखाएगी। जनता का मन बदल गया है। अब झूठ और धर्म की राजनीति नहीं चलेगी। जिसका प्रमाण उपचुनाव का रिजल्ट है।आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार का जाना निश्चित है। पब्लिक अपना मन बना चुकी है कि इस सरकार को हटाना है।

जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने पत्रिका से खास बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज किसान, मजदूर, नौजवान, बिजनेसमैन कोई भी खुश नहीं है। जब भी किसी काम के लिए कंप्यूटर खोलो तो एक अतिरिक्त बोझ पड़ने की जानकारी मिलती है। आज जानकारी हुई की पहले आरटीओ ऑफिस में एक हजार रुपए की ट्रेड फीस पड़ती थी। वह अब 25 हजार रुपए हो गई है। अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति है।

टैक्स में बेतहाशा वृद्धि

उन्होंने बताया कि गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में भी रोड टैक्स की वसूली होती है। 20 लाख की गाड़ी में 2 लाख रुपए का टैक्स पड़ता है और फिर प्रति 20 किलोमीटर पर टोल प्लाजा। जब टोल टैक्स लेना है तो फिर आरटीओ का टैक्स किस बात का? उसे खत्म किया जाए।

शिक्षा और स्वास्थ्य को भी नहीं छोड़ा गया

राजेश यादव ने बताया कि अस्पताल एडमिट मैरिज पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। शिक्षा पर भी 18% का जीएसटी लगाया गया है। एजुकेशन को छोड़ देना चाहिए। जिससे कि कम से कम देश बन जाए। पिछले 9 साल में देश पर विदेशी कर्ज लगभग तीन गुना हो गया है। जबकि सब कुछ बिक रहा है। देश कहां जा रहा है।

Published on:
08 Sept 2023 09:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर