4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao: लखनऊ कानपुर रेल लाइन किनारे सब्जी मंडी में लगी आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

लखनऊ कानपुर रेल लाइन के किनारे लगने वाली सब्जी मंडी में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। रेल लाइन के किनारे हुई इस घटना के बाद रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao: लखनऊ कानपुर रेल लाइन किनारे सब्जी मंडी में लगी आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

Unnao: लखनऊ कानपुर रेल लाइन किनारे सब्जी मंडी में लगी आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

लखनऊ कानपुर रेल मार्ग के किनारे लगने वाली सब्जी मंडी में देर रात अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटे ऊंची उठने लगी। रेलवे ओवरब्रिज से लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक व्यापारियों की सब्जी जलकर खाक हो गई।‌ आग लगने की जानकारी मिलती मौके पर अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। जिन्होंने अपने सामान को सुरक्षित करने का प्रयास किया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे बैरेक के सामने की है।

यह भी पढ़ें: IMD Weather forecast: रात के साथ अब दिन में ठंड का कहर, पहाड़ी क्षेत्र की बर्फबारी का असर, लेटेस्ट अपडेट

बीती रात लगभग 10:00 बजे अचानक आलू व्यापारी के यहां आग लग गई। देखते देखते आग की लपटे ऊंची उठने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आलू व्यापारियों का सामान जल गया था। जैसे-जैसे सब्जी विक्रेताओं को आग लगने की जानकारी मिली। वह भी मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के समय सब्जी विक्रेता अपने घर वापस जा चुके थे।

सैकड़ो की संख्या में आते हैं सब्जी बेचने वाले

सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई पुल के नीचे रेलवे पुलिस का बैरेक है। इसी के सामने और आसपास बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी चलती है। चाय, कपड़ा सहित अन्य दुकान संचालित है। पास में ही सैकड़ो की संख्या में सब्जी विक्रेता सब्जी बेचने के लिए आते हैं। कल्याणी, सिविल लाइन, आवास विकास, बाबूगंज, मोती नगर, स्टेशन रोड, पीतांबर नगर सहित अन्य मोहल्लों के रहने वाले सब्जी लेने यहीं पर आते हैं। शाम के समय यहां पर काफी चहल पहल रहती है।

Story Loader