उन्नाव

Unnao-kannauj weather: शाम का तापमान 31 डिग्री, चिलचिलाती गर्मी से आने वाले 5 दिनों तक राहत नहीं

उन्नाव और कन्नौज से मानसून दूर है। यहां सुबह की शुरुआत एक 31 डिग्री तापमान के साथ हो रही है। लेकिन इसका अनुभव लगभग 35 डिग्री तापमान के बराबर लगता है। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है। फिलहाल चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

2 min read
Jun 06, 2023
Unnao-kannauj weather: शाम का तापमान 31 डिग्री, चिलचिलाती गर्मी से आने वाले 5 दिनों तक राहत नहीं

उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कन्नौज में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्म हवाओं की लपटें लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान आसमान छू रहा है। शाम 7 बजे 37 डिग्री तापमान के साथ लोगों को रहना पड़ रहा है। जानिए दोपहर में क्या स्थिति बन रही होगी। मानसून के पहले कि यह गर्मी लोगों को बेहाल की है।

6 जून उन्नाव का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान पूरी तरीके से साफ रहेगा। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। शाम को भी मौसम साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।

आगामी 7 जून बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। शाम को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन गर्म हवा की लपटें लोगों को परेशान करेंगी।

कन्नौज का मौसम

यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पश्चिम और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। शाम को 26 डिग्री तापमान के बीच आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।

आगामी 7 जून बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन दोपहर को चलने वाली तेज हवा की लपटें लोगों को परेशान करेंगे और इसका असर शाम तक दिखाई पड़ेगा। शाम को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। आने वाले दिनों में तापमान 43 डिग्री को पार करने की संभावना है।

Published on:
06 Jun 2023 08:11 am
Also Read
View All

अगली खबर