1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य पदों के लिए करें आवेदन

उन्नाव में शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार मिलेगा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 798 सीटें खाली हैं। साक्षात्कार के बाद सीधे मिल रही नौकरी। 20 सितंबर को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य पदों के लिए करें आवेदन

Unnao news: बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर, कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य पदों के लिए करें आवेदन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच के युवक आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान साढ़े आठ हजार रुपए से 19 हजार रुपए है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार के बाद सीधे रोजगार दिया जाएगा। सेल्स मार्केट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, जिला, ब्लाक तथा क्लस्टर हेड, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि की जगह खाली है।

सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आगामी 20 सितंबर को होने वाले रोजगार मेले में ऑफलाइन भी साक्षात्कार दिया जा सकता है। जिसमें पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स मार्केट, पीपल ट्री प्राइवेट लिमिटेड, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, ब्राइट फ्यूचर कार्बनिक हर्बल एंड आयुर्वैदिक प्राइवेट लिमिटेड में जिला ब्लॉग तथा क्लस्टर हेड कर्मियों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: 'O level' और 'CCC' के लिए मांगे गए आवेदन, जानें पात्रता और आवेदन की अंतिम तारीख

कई प्रतिष्ठित कंपनियों भाग ले रही

डाबर आयुर्वेदिक इंटरप्राइजेज में सुपरवाइजर स्टोर कीपर, पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इनटास बायोटेक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में एमआर फील्ड, नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में सेल्स एग्जीक्यूटिव, हाईटेक एम्पलाई मैनेजमेंट सर्विस में कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत है। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। कल सीटें 798 हैं। योग्यता, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक, डिप्लोमा होल्डर है। साक्षात्कार जिला सेवायोजन कार्यालय उन्नाव में आयोजित किया जाएगा।

Story Loader