4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: शादीशुदा महिला से दोस्ती करना बना जानलेवा, पति और दोस्त की सहायता से की हत्या

उन्नाव में शादीशुदा महिला से दोस्ती करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। जब महिला ने अपने पति और दोस्त की मदद से जंगल में उसकी हत्या कर दी। घटना के खुलासे के बाद गांव में चर्चाओं का दौर जारी है कि कैसा समय आ गया है।

2 min read
Google source verification
Unnao news: शादीशुदा महिला से दोस्ती करना बना जानलेवा, पति और दोस्त की सहायता से की हत्या

Unnao news: शादीशुदा महिला से दोस्ती करना बना जानलेवा, पति और दोस्त की सहायता से की हत्या

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में युवक को महिला के साथ दोस्ती करना महंगा पड़ गया। जब उसने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 31 मई को हुई हत्या में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से आला कत्ल डंडा, अंगोछा और मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की प्रेमिका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

हसनगंज थाना क्षेत्र के भिटवा जंगल में बीते 31 मई को राजेश उर्फ चुन्नू निवासी रामपुर अखौली थाना हसनगंज का शव मिला था। मृतक पुत्र अविनाश ने थाना में तहरीर देकर शिववति पत्नी गंगाराम, गंगाराम पुत्र दत्ता राम निवासी गण गदन खेड़ा थाना हसनगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपनी तहरीर में अविनाश ने बताया था कि योजनाबद्ध तरीके से भिटवा जंगल में ले जाकर उनके पिता की लाठी-डंडों से मारकर हत्या कर दी गई।

शिववती ने घटनाक्रम की जानकारी दी

हसनगंज पुलिस ने शिववती को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में शिववती ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी और मित्र राजेश की दोस्ती लगभग 5 वर्ष पुरानी है। दोनों की दोस्ती चल रही थी कि इसी बीच इधर डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात सुरेंद्र से हुई। जो उससे प्यार करने लगा।

शिववती ने साजिश में पति को भी शामिल किया

सुरेंद्र को जब राजेश के विषय में जानकारी हुई तो उसने साजिश रचते हुए राजेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इस कार्य में शिववती ने अपने पति गंगा राम को भी शामिल किया। युवती ने प्लान के मुताबिक बीते 31 मई को राजेश को जंगल में बुलाया। जहां तीनों ने लाठी डंडे से मार कर उसकी हत्या कर दी। उसका मोबाइल जंगल में छुपा दिया।

हसनगंज थाना पुलिस ने बताया

हसनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आला कत्ल के साथ मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक सियाराम राजपूत उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल थे।