31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: न्यायालय के आदेश पर शव को कब्र से निकाल कराया गया पोस्टमार्टम, प्रशासन रहा सतर्क

उन्नाव में आज शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उसी स्थान पर दफन कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन काफी सतर्क था। अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
शव को कब्र से निकल कराया पोस्टमार्टम

शव को कब्र से निकल कराया पोस्टमार्टम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कब्र में दफन शव को निकाला गया। न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में न्यायालय के ही आदेश से हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया। फिर उसी जगह पर शव को दफना दिया गया। इस मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने कहा कि अब उनके साथ न्याय होगा।

मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलीन्द गांव का है। उक्त गांव निवासी फरहत उस्मानी के पति की मौत 29 अप्रैल 2023 को की गई थी। जिसके शव को दफन कर दिया गया था। इस बीच फरहत को घटना के संबंध में जानकारी मिली कि उसके पति की गला दबाकर हत्या की गई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस से निराश फरहत न्यायालय की शरण में गई। न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया।

दामाद प्लांट की मांग कर रहा था

फरहत उस्मानी ने न्यायालय में बताया था कि 29 अप्रैल 2023 को उनका दामाद जैद निवासी बांगरमऊ अपने साथी के साथ गांव आया था और उनके पति मोइनुद्दीन को साथ लेकर गया था। जैद मोइनुद्दीन से प्लांट की मांग कर रहा था। जिसके लिए दबाव भी बना रहा था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Unnao news: घरवालों को खाना बना कर खिलाया, बेटे को दुलार किया, उठा लिया खौफनाक कम

अदालत के आदेश पर हुई कार्रवाई

अदालत के आदेश पर जिला प्रशासन ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ऋषिकांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल द्वारा कराया गया। जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसी स्थान पर दफन करवा दिया।

Story Loader