1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: तीसरी मंजिल से गिरकर सिपाही की दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

उन्नाव में 2020 बैच के सिपाही की छत से गिरकर मौत हो गई है जो मूलत: मुरादाबाद के रहने वाले थे घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: तीसरी मंजिल से गिरकर सिपाही की दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Unnao news: तीसरी मंजिल से गिरकर सिपाही की दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सिपाही छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिससे गंभीर चोटें आई हैं। मकान मालिक ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र की है। अजीत सिंह (31) पुत्र हरि सिंह पुरवा कोतवाली में तैनात थे। जो कस्बा के मोहल्ला दीपक बिहार में रहते थे। बीती रात लगभग 1:30 बजे वह बालकनी से नीचे गिर पड़े। जोर की आवाज सुनकर बाहर निकले मकान मालिक को सिपाही को बाहर अचेत अवस्था में दिखाई पड़ा। तत्काल पुरवा कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अजीत की मौत हो गई। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक अजीत मूलत: मुरादाबाद जनपद के चांदपुर के रहने वाले थे। जो 2020 बैच के सिपाही थे। तो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Story Loader