4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao: पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले वृद्ध की लखनऊ में मौत, परिजनों का हंगामा

उन्नाव में जमीन के विवाद को लेकर आग लगाने वाले वृद्ध की लखनऊ में मौत हो गई। मृतक परिजन डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Unnao: पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले वृद्ध की लखनऊ में मौत, परिजनों का हंगामा

Unnao: पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले वृद्ध की लखनऊ में मौत, परिजनों का हंगामा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 9 इंच जमीन के लिए पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। परिजनों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

माखी थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी विजय शंकर ने बीते बुधवार को अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। मौके पर खड़े लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रिफर कर दिया गया। कानपुर में भी स्थिति नियंत्रित नहीं हुई। स्वास्थ्य में कोई सुधार होता ना देख केजीएमयू लखनऊ रिफर कर दिया गया। जहां उनके उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक के भाई ने तहरीर दी

गांव में विजय शंकर के भाई अरुण कुमार ने माखी थाना में तहरीर देकर बताया कि रमेश, महेश, रामबाबू और माया ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था।

सीओ सफीपुर ने बताया

सीओ सफीपुर ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे विजयकांत विजय शंकर की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। जांच की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। नामजद लोगों में से 2 को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Unnao: प्रयागराज पुलिस का लेटर वायरल, जानें अतीक अहमद ने हथियार, बम, कारतूस कहां छुपाए थे?

मृतक परिजन पहुंचे डीएम कार्यालय

लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद मृतक परिजनों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए। जहां वह प्रदर्शन कर रहे हैं। मृतक परिजनों का कहना था कि शिकायत के बाद भी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण विजयकांत को आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है और मृतक परिजनों से बातचीत की जा रही है।

Story Loader