
Rs 400 crore fraud case, Police arrested main accusedउत्तर प्रदेश के उन्नाव में 400 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ BUDS Act सहित अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में पीड़ितों ने बताया कि उन्हें लालच दिया गया था कि मुनाफा कमाने के लिए अधिक से अधिक पैसे जमा करें। यह पैसे यूपीआई, बैंक ट्रांसफर करके दिए गए थे। करीब 200 लोगों ने पैसे लगाए थे। इस संबंध में 15 में 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके पहले भी ठगी के मामले में अंजुम के परिवार के सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। अब मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे की लिंक को खोलें।
Rs 400 crore fraud case, Police arrested main accused बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बताया कि ठगी के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय अंजुम अली पुत्र सोनेलाल निवासी खत्रियाना कस्बा गंज मुरादाबाद बांगरमऊ को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406 /504 /506 और 3/5/21/23 BUDS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार अंजुम अली को हरदोई बाईपास तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में भेजा जा रहा है।
Rs 400 crore fraud case, Police arrested main accused बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बताया कि अंजुम अली के खिलाफ बांगरमऊ कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें भारतीय न्याय संहिता के दो मुकदमे और आईपीसी के तीन मुकदमे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अबतक कुल पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र पांडे कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल है।
Updated on:
05 Oct 2024 07:13 pm
Published on:
05 Oct 2024 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
