4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर शर्मा का घर खंडहर, 10वीं पास करने में छूटे पसीने; ये रही कुंडली

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर शर्मा का मूलतः उन्नाव का ही रहने वाला है। जिनके पिता 30 साल पहले गांव छोड़कर दिल्ली चले गए थे। दिल्ली में ही सागर शर्मा का जन्म हुआ है। जानें सागर शर्मा के विषय में-

2 min read
Google source verification
उन्नाव: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला सागर शर्मा कक्षा 10 पास, पिता बढ़ई, गांव का घर खंडहर

उन्नाव: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला सागर शर्मा कक्षा 10 पास, पिता बढ़ई, गांव का घर खंडहर

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला सागर शर्मा कक्षा 10 तक पढ़ाई की है। जिसके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जो मूलतः उन्नाव के पुरवा क्षेत्र का रहने वाला है। जिसके पिता 30 साल पहले गांव छोड़ गए थे। दिल्ली में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करते थे। आज सागर शर्मा के गांव का घर खंडहर बन चुका है। लखनऊ के आलमबाग में किराए पर मकान लेकर रहता है और वहीं ई रिक्शा चलाता है। ‌पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पीरजादी गढ़ी गांव निवासी संतोष शर्मा ने यह जानकारी दी।

संतोष शर्मा संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर शर्मा के पिता रोशन लाल शर्मा के रिश्ते में भाई लगते हैं। उन्होंने कहा कि गांव छोड़ने के बाद रोशन लाल शर्मा कभी वापस नहीं आए। देख-रेख के अभाव में गांव का घर भी खंडहर हो गया है। रोशन लाल शर्मा के परिवार से उनका संपर्क भी टूट गया है।

यह भी पढ़ें: 167 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले में इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव भी प्रभावित

30 साल पहले छोड़ा था गांव

संतोष शर्मा के अनुसार रोशन लाल शर्मा लगभग 30 साल पहले अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था। वहीं पर फर्नीचर बनाने का काम करने लगा। दिल्ली में ही सागर शर्मा का जन्म हुआ है। काम अच्छा न चलने के कारण 15 साल पहले लखनऊ वापस आ गए। इस समय आलमबाग के रामनगर में किराए के मकान पर रह रहे हैं और स्वयं फर्नीचर का भी काम करते हैं।

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना बड़ा अपराध

सागर शर्मा के बारे में उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें संसद में घुसने की जानकारी हुई है। इस परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि सागर शर्मा ने सांसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर अंदर घुसना और दर्शक दीर्घा से कूद कर गलत किया है।