13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क को हाथ से उखाड़ने का वीडियो, अखिलेश यादव का ट्वीट, अधिशासी अभियंता बोले- सड़क अच्छी

उन्नाव में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक हाथ से ही सड़क को उखाड़ रहा है वीडियो की स्क्रीनशॉट को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है। ‌अधिशासी अभियंता ने स्पष्टीकरण दिया। ‌

less than 1 minute read
Google source verification
सड़क को हाथ से उखाड़ने का वीडियो वायरल, अधिशासी अभियंता बोले- सड़क अच्छी

सड़क को हाथ से उखड़ते युवक, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नवनिर्मित सड़क को हाथ से उखाड़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 42 सेकंड के वायरल वीडियो में बताया गया कि सड़क मानक विहीन है। हाथ से उखड़ रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने जांच पर भी सवाल उठाया है।‌ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क मानक के अनुरूप बनाई गई है। शासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। सड़क भगवंत नगर के सैदपुर की है।

यह भी पढ़ें: मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया… बम से उड़ा देंगे, प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामजानकी मंदिर उड़ाने की धमकी

वायरल वीडियो में एक युवक सड़क को हाथ से ही उखाड़ रहा है। बता रहा है कि मानक विहीन सड़क बनाई गई है। जो हाथ से ही उखड़ रही है। 42 सेकंड के वीडियो में युवक काफी सड़क को हाथ से ही उखाड़ दिया है। जिसके स्क्रीनशॉट को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि उन्नाव में भाजपाई भ्रष्टाचार की उधड़ती परते। इसकी जांच होगी या फिर मिल-बांट कर यह मामला भी भाजपा सरकार रफा-दफा कर देगी।

क्या कहते हैं अधिशासी अभियंता?

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क मानक के अनुरूप बनी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने सड़क को चेक किया। सड़क की मोटाई संतोषजनक पाई गई है, सफाई भी है। सड़क में किसी प्रकार की कमी नहीं है। 20-25 दिन पहले यह सड़क बनाई गई है। जिसमें 50 मीटर सड़क कल बनाई गई है।‌ डामर गर्म होने के कारण वह हाथ से उखड़ रही है। शासन की छवि को धूमिल करने के लिए गलत प्रयास किया गया है। अगले 5 सालों यह सड़क काम करेगी।