उन्नाव

Unnao weather update: मौसम में आ रहा जबरदस्त परिवर्तन, गरज के साथ आंधी पानी, जानें मौसम का हाल

उन्नाव में मौसम में काफी परिवर्तन आ रहा है। आज शाम को गलत के साथ आंधी पानी की संभावना है। तापमान में भी काफी परिवर्तन आ रहा है। जानते हैं आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?

less than 1 minute read
Jun 19, 2023
Unnao weather update: मौसम में आ रहा जबरदस्त परिवर्तन, गरज के साथ आंधी पानी, जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मौसम में परिवर्तन आ रहा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। सूरज की किरणें लोगों को परेशान करेंगी। रात को गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। मंगलवार 20 जून को तापमान में काफी गिरावट आएगी। गरज के साथ आंधी पानी की भी संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

19 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री

सोमवार के दिन कार अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बीच-बीच में बादल भी आ सकते हैं। पश्चिम और दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। तापमान में भी कमी आएगी। हवा की गति लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रात में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक को 3 साल की सजा व 8 लाख जुर्माना, एमपी एमएलए कोर्ट का आदेश

20 जून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री

मंगलवार को तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा कमी आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ आंधी पानी की भी संभावना है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। भारी बारिश की भी संभावना है।

Published on:
19 Jun 2023 06:09 am
Also Read
View All

अगली खबर