3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: घरवालों को खाना बना कर खिलाया, बेटे को दुलार किया, उठा लिया खौफनाक कम

उन्नाव में एक मां ने घर के सभी सदस्यों को खाना बनाकर खिलाया। 6 वर्ष के बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। प्यार किया, दुलार किया, उठा लिया खौफनाक कदम-

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: घरवालों को खाना बना कर खिलाया, बेटे को दुलार किया, उठा लिया खौफनाक कम

Unnao news: घरवालों को खाना बना कर खिलाया, बेटे को दुलार किया, उठा लिया खौफनाक कम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पत्नी के आत्महत्या करने का ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पत्नी ने पति से मोबाइल पर बातचीत की। रात में सभी को घर में खाना बना कर खिलाया। अपने 6 साल के बेटे को लेकर कमरे में सोने चली गई। जहां मासूम को प्यार की थपकी थी और सुला दिया। खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की जिनकी मांग। जिनकी मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

घटना अजगैन थाना क्षेत्र के रैना पुर गांव की है। गांव निवासी सुशील पुत्र किशोर की शादी 8 वर्ष पहले अजगैन थाना क्षेत्र के छेदनी खेड़ा गांव में पूजा पुत्री सुशील के साथ हुई थी। सुशील जयपुर राजस्थान में नौकरी करता है। परिजनों ने बताया कि मोबाइल पर पद से बातचीत हुई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी।

यह भी पढ़ें: रात में नहर पुलिया पर बैठे बीजेपी विधायक, लगा अधिकारियों का जमावड़ा, अधिशासी अभियंता ने गलती मानी

घर वालों को खाना बनाकर खिलाया

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि पूजा ने रात में घर वालों को खाना बनाकर खिलाया और 6 वर्षीय पुत्र को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई। जहां अपने बेटे को प्यार किया। बेटे के सोने के बाद मां ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। बेटा जब सुबह उठा तो मां को फांसी पर लटका देखा। घटना की जानकारी घर वालों को हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ससुराल और मायके वाले के कहने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को अंतिम संस्कार के लिए पारिवारिक जनों को दे दिया।

Story Loader