4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao: सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने पीड़िता ने लगाई आग, जानें पूरा मामला

उन्नाव में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के सामने महिला ने झोपड़ी में आग लगा दी। राजस्व टीम के हाथ पैर फूल गए।

2 min read
Google source verification
Unnao: सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने पीड़िता ने लगाई आग, जानें पूरा मामला

Unnao: सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने पीड़िता ने लगाई आग, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कानपुर देहात के मड़ौली गांव की घटना दोहराने का प्रयास किया गया। राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाली महिला ने प्लास्टिक से बने झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे राजस्व विभाग की टीम के हाथ पैर फूल गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बालू डालकर आग पर काबू पाया। जिलाधिकारी ने कहा है कि अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व टीम गई थी। आत्मदाह का प्रयास नहीं किया गया है। पॉलीथिन आग लगाई गई है। एडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है।

हसनगंज तहसील, अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रम खेड़ा, इटकुटी निवासी गौस मोहम्मद ने तहसील दिवस में शिकायत की थी। जिसमें उसने कहा था कि गांव के ही रहने वाले अजय उसके खेत के सामने सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करा रहा है।

शिकायत पर मौके पर जांच के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार मनोज अवस्थी ने बातचीत की। इसी बीच रानी ने झोपड़ी में आग लगा दी। अपनी 7 माह और ढाई वर्ष की बेटी को लेकर झोपड़ी के अंदर घुसने लगी। राजस्व कर्मियों ने रानी को ऐसा करने से रोक लिया। मौके पर खड़े राजस्व कर्मी और पुलिस ने बालू डालकर आग को बुझाया।

ग्राम प्रधान ने बताया

ग्राम प्रधान राम शंकर कश्यप ने बताया कि अजय कुमार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की दो किस्ते मिल चुकी है। अजय विवादित जगह पर ही प्रधानमंत्री आवास बनाना चाहता है। जिसको लेकर विवाद हो रहा है। यहां पर सरकारी भूमि पर लगभग 30 मकान बने हैं। जिसमें से केवल अजय का ही मकान हटाया जा रहा था। जिसके कारण उसकी पत्नी ने विरोध किया।

शिकायतकर्ता की खेती को ठेके पर लिया है अजय

शिकायतकर्ता गौस मोहम्मद पर भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा का आरोप है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायतकर्ता खुद ही सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। लेकिन प्रशासन उसके कब्जे से को अनदेखा कर रहा है। आपको बता दें शिकायतकर्ता गौस मोहम्मद की ही खेत को अजय ठेके पर ले रखा है। जिस पर फूलों की खेती करता है।

यह भी पढ़ें: Kannauj double murder: अदालत ने प्रेमी युगल को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 3 साल का पुत्र भी गया जेल

डीएम ने जानकारी दी

डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर गई थी। अजय कुमार ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। जबकि पीछे दूसरे की जमीन है। इस संबंध में 3 दिन पूर्व नोटिस भी दिया गया था। उन्होंने बताया कि आत्मदाह का प्रयास नहीं किया गया है।‌छप्पर में आग लगाई गई है। जिसे बुला लिया गया था। एडीएम और एसडीएम हसनगंज को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Story Loader