4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन बनेगा करोड़पति में उन्नाव का लाल, तेरह सवालों का दिया सही जवाब, इस तारीख को होगा प्रसारण

Unnao youth KBC hot seat with Amitabh bacchan सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के 'केबीसी' रियलिटी शो में उन्नाव के युवक ने हॉट सीट पर बैठकर जिले का नाम रोशन किया। इस दौरान उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' में पूछे गए सवालों का सही भी जवाब दिया। अब उनके प्रसारण का इंतजार हो रहा है।

2 min read
Google source verification

Unnao youth KBC hot seat with Amitabh bacchan उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले युवक ने 'कौन बनेगा करोड़पति' रियलिटी शो में सवालों का जवाब देकर जिले का नाम रोशन किया है। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर बेधड़क सवालों का जवाब दिया। एक के बाद एक तेरा सवालों का सही जवाब देकर घर वालों को खुश होने का अवसर दिया। गांव में भी खुशी की लहर है। वापस आने पर गांव वालों ने युवक का गर्म जोशी से स्वागत किया। युवक बांगरमऊ के का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:अयोध्या के बाद कन्नौज: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बड़ा बयान, मोइन खान के बाद नवाब यादव, सपा का असली चरित्र

Unnao youth KBC hot seat with Amitabh bacchan बांगरमऊ क्षेत्र के अंगने खेड़ा माजरा सकरौली गांव निवासी सुधीर कुमार की चर्चा क्षेत्र में है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर 25 लाख रुपए का पुरस्कार जीता। सुधीर कुमार की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ गांव वालों को खुशी का ठिकाना नहीं है। हॉट सीट तक पहुंचने वाले सुधीर कुमार के कार्यक्रम का प्रसारण 14 और 15 अगस्त को सोनी टीवी पर किया जाएगा।‌

सुधीर कुमार कैसे पहुंचे हॉट सीट तक?

Unnao youth KBC hot seat with Amitabh bacchan सुधीर कुमार ने अप्रैल 2024 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर कुछ प्रश्न आए थे। जिनका उन्होंने सही जवाब दिया। ‌जून महीने में दिल्ली के ग्राउंड एडिशन में शामिल हुए। इसके बाद केबीसी के लिए उनका चयन हुआ। 23 जुलाई को लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरी। 24 से 26 जुलाई के बीच अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर सवालों का जवाब दिया। एक के बाद एक तेरह सवालों का उन्होंने जवाब देखकर 25 लाख रुपए का पुरस्कार जीता। इस बीच उन्होंने अपनी लाइफ लाइन का भी प्रयोग किया।

कौन है सुधीर कुमार?

Unnao youth KBC hot seat with Amitabh bacchan सुधीर कुमार की प्रारंभिक शिक्षा धन्ना पुरवा सकरौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई। बीडीएस इंटर कॉलेज बांगरमऊ से उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। बीएससी करने के बाद सुधीर कुमार डीएलएड कर रहे हैं।