
UP weather: मानसून के इंतजार के बीच मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया, जाने कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
जून महीने में मानसून के आने में हो रही देरी का असर मौसम पर पड़ रहा है। 40 डिग्री से ऊपर का तापमान लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी पड़ेगी। हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। रात का भी तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। आइए जानते हैं उन्नाव और कन्नौज का मौसम कैसा रहेगा-
उन्नाव का मौसम
दिन की शुरुआत 30 डिग्री तापमान से होगी। जो दोपहर में 41 डिग्री तक पहुंचेगा। शाम का तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।
शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ेगी
आगामी 9 जून शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा । लेकिन हल्के-फुल्के बादल भी आ सकते हैं। गर्म हवाएं लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है
कन्नौज का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। हवा की गति लगभग 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रह सकती है। शाम को भी आसमान साफ रहेगा।
शुक्रवार का मौसम
9 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हल्के-फुल्के बादल भी आ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को बहुत आवश्यक होने पर दिन में घर से निकलने की सलाह दी गई है।
Published on:
08 Jun 2023 05:47 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
