
फोटो सोर्स- पत्रिका
Weather havoc उन्नाव में मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। आज सुबह से बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमक रही है। लेकिन हवा की गति काफी धीमी है। जिससे पानी गिरने की रफ्तार काफी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सुबह से अंधेरा छाया हुआ है। घने काले बादल भी छाए हैं। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। रविवार 13 जुलाई को भी सुबह के समय छिटपुट बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति अगले शनिवार तक बनी रहेगी। 16 जुलाई बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि पूर्वी क्षेत्र से आने वाले मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। जिसका असर कानपुर मंडल सहित पूरे यूपी में पड़ रहा है। बादल गरजने के साथ भारी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश होने की जानकारी दी गई थी। जिसके अनुसार आज सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। रात को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 81 प्रतिशत बारिश की जानकारी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 51 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेगी। 55 प्रतिशत बारिश हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 14 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। मंगलवार 15 जुलाई को 70 प्रतिशत, बुधवार 16 जुलाई को 90 प्रतिशत, गुरुवार 17 जुलाई को 80 प्रतिशत, शुक्रवार 18 जुलाई को 70 प्रतिशत, शनिवार 19 जुलाई को 44 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
Updated on:
12 Jul 2025 07:56 am
Published on:
12 Jul 2025 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
