उन्नाव में 18 जून से 24 जून के बीच मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से राहत मिलने की जानकारी दी है। झमाझम बारिश होने की भी संभावना है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आने वाला सप्ताह बारिश वाला रहेगा। जब गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। तापमान में भी लगभग 10 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की जानकारी मिल रही है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हीट स्ट्रोक और सर दर्द के मरीज बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने भी सेहत को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण दिशा की हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। जिसकी गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे से सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसका असर तापमान में पड़ेगा।
19 जून का मौसम
सोमवार के अधिकतम तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज हो रही है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर तापमान में पड़ रहा है। हवा की गति लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे है रह सकती है। रात में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है।
20 जून का मौसम
मंगलवार के दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। जिसकी गति लगभग 17 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। रात को छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है।
21 जून का मौसम
बुधवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है। पूरब और दक्षिण पूरब जिससे आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। हवा की गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। देर रात गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है।
22 जून के दिन का मौसम
गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरब और दक्षिण पूर्व से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। जिसकी गति लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। शाम को भी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है।
23 जून का मौसम
शुक्रवार 23 जून के दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को छुटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। दिन में 10 किलोमीटर और शाम को 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक को 3 साल की सजा व 8 लाख जुर्माना, एमपी एमएलए कोर्ट का आदेश
24 जून का मौसम
शनिवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही गरज के साथ आंधी-पानी की संभावनाएं बन रही। उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। जिसकी गति लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। शाम को गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है।