सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हजारी टोला मोहल्ला स्थित सिद्धनाथ मंदिर में एक युवक असलहा लेकर घुस गया। जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने के कारण युवक अपने आप को मुख्य मंदिर में बंद कर लिया और अंदर तोड़फोड़ करने लगा। दानपात्र को तोड़ दिया वहीं त्रिशूल और अन्य सामग्री भी तोड़ दी पूर्णविराम सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक पर काबू पाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि असलहा लेकर घुसे युवक संतोष कुमार पांडे निवासी ए बी नगर को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य पुजारी अंबरीश गोस्वामी ने बताया कि युवक मंदिर में काफी तोड़फोड़ किया। उन्होंने बताया…