
अवैध कट्टे से फायरिंग कर रहे युवक को रोकना पड़ा महंगा, उसे ही मार दी गोली, जानें पूरा मामला,अवैध कट्टे से फायरिंग कर रहे युवक को रोकना पड़ा महंगा, उसे ही मार दी गोली, जानें पूरा मामला
कट्टे से अवैध फायरिंग कर रहा युवक को रोकना महिला को भारी पड़ गया। जब उसने महिला पर गोली चला दी। महिला को गोली लगते ही मौके पर हड़कंप गया। संजोग रहा की गोली महिला के पैर में लगी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल महिला के पुत्र ने बताया कि नीचे घर के सामने कट्टे से फायरिंग कर रहा था। जिस पर उसे मना किया गया। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। परिजन ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पटना गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्लू पुरवा कटरी पीपर खेड़ा का है। उक्त गांव निवासी अंजनी निषाद पुत्र नारायण निषाद ने गंगा घाट थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि गांव के ही रहने वाले नीरज, सौरभ और विकास उसके घर के पास खड़े होकर कट्टे से फायरिंग कर रहे थे। कट्टा सौरभ चला रहा था। उनकी मां प्रेमकली ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। बोली फायर न करो किसी को गोली लग जाएगी। लेकिन नीरज, सौरव आदि गाली गलौज करने लगे। अंजनी ने बताया कि इसी बीच उनका बड़ा भाई शिवा निषाद भी आ गया। उसने भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दबंगों ने एक न सुनी। गाली गलौज करने लगे। साथ ही उन्होंने मारने पीटने की धमकी दी।
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद दोनों लोगों पर चले गए। छत के ऊपर बने छज्जे से उन्होंने गोली मार दी। जो उनकी मां प्रेमकली के पैर में लगी। जिससे प्रेमकली गंभीर रूप से घायल हो गई और वह छत पर आने लगी। पीड़ित ने गंगा घाट थाना पुलिस को घटना की दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रेमकली को जिला सचिव भर्ती कराया। अंजनी निषाद ने बताया कि जिला अस्पताल में उनका मां का उपचार चल रहा है। थाना में तहरीर में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
Published on:
24 Oct 2022 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
