12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 47.55% मतदान, जानें कहां कितने पड़े वोट

UP Lok Sabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक यूपी में 47.55 प्रतिशत हो चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

May 20, 2024

Lok Sabha Election 5th Phase Voting 47.55% voting till 3 pm in 14 Lok Sabha seats of UP

UP Lok Sabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई दिग्गज मैदान में हैं। इसमें राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं।

रायबरेली सीट पर इस बार राहुल गांधी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं। वहीं, लखनऊ सीट से तीसरी बार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। सपा के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा उनके खिलाफ मैदान में हैं। कैसरगंज की चर्चित सीट पर भी आज ही मतदान हो रहा है। इस सीट पर भी सभी की निगाहें हैं।


दोपहर 3 बजे तक 47.55 प्रतिशत हुआ मतदान

अमेठी - 45.13 प्रतिशत
बांदा- 48.08 प्रतिशत
बाराबंकी- 55.35 प्रतिशत
फैजाबाद- 48.66 प्रतिशत
फतेहपुर- 47.25 प्रतिशत
गोण्डा- 43.23 प्रतिशत
हमीरपुर- 48.84 प्रतिशत
जालौन- 46.22 प्रतिशत
झांसी- 52.53 प्रतिशत
कैसरगंज- 46.01 प्रतिशत
कौशांबी- 43.01 प्रतिशत
लखनऊ- 41.03 प्रतिशत
मोहनलालगंज- 51.03 प्रतिशत
रायबरेली- 47.83 प्रतिशत