29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजाद भारत के 75वें वर्ष में कुछ इस तरह सजा उत्तर प्रदेश, मनमोहक तस्वीरें

Azadi ka Amrit Mahotsav: रहो आज़ाद होकर, हम तुम्हें आज़ाद करते हैं, रहा करता है अहले-ग़म को क्या-क्या इंतज़ार इसका, कि देखें वो दिले-नाशाद को कब शाद करते हैं, यह कह-कहकर बसर की, उम्र हमने कै़दे-उल्फ़त में वो अब आज़ाद करते हैं, वो अब आज़ाद करते हैं... राम प्रसाद बिस्मिल की ये पंक्तियां आज भी आजादी के नाम पर सबसे पहले कानों में गूंजने लगती है। आजादी के 75वें वर्ष के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ये तस्वीरें देख जहां एक तरफ क्रांतिकारियों की लड़ाई याद कर आंखें नम कर देती हैं, तो वही देशभक्ति के लिए प्रेरित भी करती हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

Aug 12, 2022

Azadi ka Amrit Mahotsav

Azadi ka Amrit Mahotsav: लखनऊ में विधान परिषद भवन की लाइटनिंग देखते ही बन रही है। एलईडी लाइट्स से पूरे भवन के तिरंगे के रंग में सजा दिया गया है। बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंच रहे और सोशल मीडिया पर भी लोग फोटो को शेयर कर रहे हैं।

Azadi ka Amrit Mahotsav

Indipendence Day: देश रंगीला रंगीला...आजादी 75 वर्ष पूरे होने पर यूपी की राजधानी में गाने की ये पंक्तियां चरितार्थ होती नजर आ रही हैं। आकर्षक रंगों जगमाती ये लाइट सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। भवन के गुंबद की रोशनी से शहर जगमगा रहा है।

Azadi ka Amrit Mahotsav

Azadi ka Amrit Mahotsav: विधान भवन की फुल फोटो देखकर ऐसे जगमगा रहा कि मानों कोई सात सितारा होटल। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ के प्रमुख स्मारकों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कभी तिरंगे रंग में तो कभी अन्य रंगो में टिमाटिमा रही लाइटनिंग खूब पसंद की जा रही है।

Azadi ka Amrit Mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सवः ढलती शाम के साथ तिरंगे की बढ़ती चमक की ये तस्वीर अनोखी और अद्वितीय है। बादलों के बीच तिरंगे की जगमग से मानों कि आसमान में छाए बादल भी देश की आजादी के 75वें वर्ष में झूम-झूम के नाच रहे हों।

Azadi ka Amrit Mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सव देश को विश्वगुरू बनाने की दिशा में एक प्रयास है। ऐसे में इस अभियान के माध्यम से नई पीढ़ी को उन लोगों के बारे में भी बताया जा रहा है जिन्होंने आजादी के संग्राम में बलिदान दिए। जिनकी वजह से हम आजाद भारत में हैं।