
Vande bharat express : बलिया जिले से होकर जल्दी ही वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रयागराज से सीधे पटना जाने वाली यह ट्रेन बलिया होते हुए गुजरेगी। इस ट्रेन के चलने से बलिया और आस पास के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने हेतु रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं है।
मंडल रेल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने स्टेशन पर पहुंचकर सभी संभावनाओं को देखा और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिचालन प्रबंधक ने बताया कि बलिया से होकर कई मेल एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार, कोलकाता आदि के लिए चल॒ती हैं। यहां लाइन की उपलब्धता ट्रेन परिचालन के हिसाब से कुछ कम हो रही है। उसके लिंए कुछ नए प्लेटफार्म बनाने तथा नए रेल लाइन को जोड़ने की संभावनाओं को देखा जा रहा।
महुआ मोड़ की तरह सेकेंड एंट्री बननी है पर से उधर जगह नहीं है। ऐसे में लेवल क्रासिंग गेट पर जगह उपलब्ध है। हम यह देख रहे हैं कि उसमें जो निवेश होगा, क्या उसकी आवश्यकता है? उन्होंने बताया कि हमारी योजना है कि इस रूट पर वंदे भारत चलाएं, प्रयागराज से पटना या वाराणसी से पटना के लिए। वह प्रस्ताव हम भेजेंगे। स्वीकृति के बाद गाड़ी का संचालन किया जायेगा। इसके लिए कुछ प्लेटफार्म की आवश्यकता होगी। उसके लिए जमीन की उपलब्धता और कितना निवेश होगा इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Published on:
28 Sept 2024 03:51 pm

बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
