5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bareilly News: साली ने की बगावत, मैं तो जीजा के साथ ही रहूंगी, बहन ने खाया सल्फास, मौत

फरीदपुर में सुखरानी (28 वर्ष) ने सलफास खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि सुखरानी के पति मुकेश राठौर और उसके परिवार वालों ने सुखरानी की हत्या कर दी

2 min read
Google source verification

सुखरानी , मुकेश |

बरेली | फरीदपुर में सुखरानी (28 वर्ष) ने सलफास खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि सुखरानी के पति मुकेश राठौर और उसके परिवार वालों ने सुखरानी की हत्या कर दी, क्योंकि वह अपने पति और बहन (जीजा साली) के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी।

जीजा साली समेत इनके खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

सुखरानी के भाई ओमकार ने पति मुकेश, मृतका की बहन, चचिया ससुर राजेश, सतीश, देवर हर्षित पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए टीम को लगाया गया है। आरोप है कि मुकेश के अपनी ही साली से अवैध संबंधों को लेकर सुखरानी लगातार विरोध कर रही थी, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

छह साल पहले हुआ था विवाह

सुखरानी के भाई ओमकार ने बताया कि उसकी बहन का विवाह 6 वर्ष पहले मुकेश राठौर से हुआ था और वह अपने पति के साथ फरीदपुर में रहती थी। लेकिन कुछ समय पहले से मुकेश के अवैध संबंधों के बारे में खबरें आने लगी थीं। सुखरानी के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया, लेकिन उसके पति और उसके परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। एलइस मामले में पुलिस ने बताया कि सुखरानी की हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए टीम को लगाया गया है।
साली ने बहनोई के साथ रहने का सुना दिया था फैसला

रिश्तेदारों की पंचायत के दौरान साली ने बहनोई के साथ रहने का फैसला सुना दिया। लेकिन परिवार वालों ने उसे रोक लिया। कुछ। दिन दौलतपुर करैना रहने के बाद साली दोबारा फरीदपुर आकर रहने लगी। परिवार वाले छोटी बेटी की करतूत से परेशान थे। हत्या के बाद मायके वाले छोटी बेटी को दोषी ठहरा रहे हैं।

गेहूं में निकली सल्फास की गोली सुखरानी ने खाली

आसपास के लोगों ने बताया कि सुखरानी का मुकेश से रोज झगड़ा होता था। रविवार को सुखरानी ने कुठिया से गेहूं निकला। जिसमें सल्फास की गोली निकाली। सुखरानी ने वह गोली खा ली। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में जांच के लिए टीम को लगाया गया है।