26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mirzapur news: एक और पीपा पुल हुआ ध्वस्त, तीन दिन पहले स्थानीय विधायक ने किया था उद्घाटन

मिर्जापुर में गंगा नदी पर बना एक और पीपा पुल ध्वस्त हो गया है। यहां नेवढ़िया घाट पर लोगों के आवागमन के लिए बनाए गया पीपा पुल तेज आंधी के कारण टूट गया है, जिस पर अवगमन बंद हो चुका है...
2 min read
Google source verification

फाइल फोटो

मिर्जापुर: विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा 15 दिन पहले उद्घाटन किए गए हरसिंहपुर-विंध्याचल को जोड़ने वाले पीपा पुल के टूटने के बाद अब एक और पीपा पुल ध्वस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने वाला नेवढ़िया घाट पर बना पीपा पुल तेज आंधी के कारण टूट गया है। बता दें, इस पुल का उद्घाटन भी स्थानीय विधायक सूचिस्मिता मौर्य ने तीन दिन पहले ही किया था।

नेवढ़िया घाट पर बना पीपा पुल टूटा

मिर्जापुर में गंगा नदी पर बना एक और पीपा पुल ध्वस्त हो गया है। यहां नेवढ़िया घाट पर लोगों के आवागमन के लिए बनाए गया पीपा पुल तेज आंधी के कारण टूट गया है, जिस पर अवगमन बंद हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह पुल 6 अप्रैल से शुरू होगा और इसकी मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग तेजी से लगा हुआ है।

विधायक सूचिस्मिता ने किया था उद्घाटन

दरअसल, इस पीपा पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सूचिस्मिता मौर्य 3 दिन पहले ही विधिवत्त रूप से पूजा पाठ कर किया था। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित इस पीपा पुल को बनाने में लाखों रुपए की लागत आई थी, लेकिन अब तेज आंधी के कारण यह ध्वस्त हो चुका है और इस पर आवागमन बंद हो गया है। बता दें, आसपास के ग्रामीण इसी पुल की मदद से शहर से जुड़े हुए थे, लेकिन अब उन्हें वैकल्पिक रास्ते से होकर शहर जाना पड़ रहा है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि इस पुल पर आवागमन करना फिलहाल खतरों से भरा है और इसके ध्वस्त होने के बाद इस पर आवागमन को रोक दिया गया है। इसके मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि सोमवार तक इस पुल को ठीक कर दिया जाएगा और यह दोबारा लोगों के आवागमन के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

इससे पहले हरसिंहपुर- विंध्याचल पुल हो चुका है ध्वस्त

दरअसल, इससे पहले हरसिंहपुर और विंध्याचल को जोड़ने वाला पीपा पुल भी ध्वस्त हो गया था, जिसको लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। पुल का उद्घाटन स्थानीय विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया था और पुल के टूटने के बाद अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गया था। वहीं, विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अधिकारियों से बात कर इसे जल्द शुरू करने को कहा था। इसके साथ ही चेतावनी की थी कि यदि इसे जल्द से जल्द चालू नहीं किया गया तो इस मामले में वह कार्रवाई करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग