3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरसिंहपुर-विंध्याचल को जोड़ने वाला प्लाटून पुल क्षतिग्रस्त, MLA रत्नाकर मिश्रा ने किया था उद्घाटन, अधिकारी से बोले- छीछा लेदर हो रहा

हरसिंहपुर और विंध्याचल को जोड़ने के लिए एक प्लाटून पुल का 15 दिन पहले उद्घाटन किया गया था। वह पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिसको लेकर चारों तरफ विधायक रत्नाकर मिश्रा की किरकिरी हो रही है। पुल का उद्घाटन विधायक रत्नाकर मिश्रा ने ही किया था...

2 min read
Google source verification

क्षतिग्रस्त हुआ पुल, pc-patrika

मिर्जापुर: जिले में 15 दिन पहले ही उद्घाटन किया गया प्लाटून पुल गिर गया है, जिसको लेकर अधिकारियों के ऊपर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस प्लाटून पुल का उद्घाटन विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया था,जिसको लेकर चारों तरफ यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह पुल हरसिंहपुर और विंध्याचल धाम को जोड़ता है और लोग इससे आवागमन करते थे। हालांकि, पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। इसी बीच विधायक रत्नाकर मिश्रा ने अधिकारियों को फटकार लगाई है और इसे 24 घंटे में ठीक करने को कहा है।

कम हुई थी हरसिंहपुर-विंध्याचल की दूरी

जानकारी के मुताबिक, हरसिंहपुर को विंध्याचल धाम से जोड़ने के लिए 15 दिन पूर्व ही एक प्लाटून पुल का निर्माण कराया गया था। बताया जा रहा है कि इस पुल के उद्घाटन समारोह में विधायक रत्नाकर मिश्रा पहुंचे हुए थे और उनके हाथों ही इस पुल का उद्घाटन कराया गया था, जिसके बाद लोगों में खुशी का माहौल था। हरसिंहपुर और विंध्याचल की दूरी काम हो गई थी और लोग इससे आवागमन किया करते थे, लेकिन इसी बीच या पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।

क्षतिग्रस्त पुल का वीडियो हुआ वायरल

पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद तरह-तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाने खड़े कर दिए हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पुल के टूट जाने के बाद नदी से ही आवागमन कर रहे हैं। हालांकि नदी में इस वक्त पानी कम है, लेकिन फिर भी लोग जान जोखीम में डालकर आवागमन करते वीडियो में नजर आ रहे हैं।

विधायक ने अधिकारी को लगाई फटकार

घटना का वीडियो सामने आने के बाद विधायक रत्नाकर मिश्रा ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई है। उन्होंने इसके मरम्मत के लिए अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि यदि नहीं होगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारी को फोन कर कहा कि फूल टूट जाने के बाद हम लोगों का छीछा लेदर हो रहा है। वहीं, अधिकारी ने बताया कि पानी के अचानक बढ़ जाने की वजह से यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके बाद विधायक रत्नाकर मिश्रा ने इसे तुरंत चालू करने को कहा है। वहीं, अधिकारियों के दिए गए जवाब से भी रत्नाकर मिश्रा संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली।

विपक्ष हुआ हमलावर

दरअसल, इस पुल के टूट जाने और वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि बीजेपी के शासन में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। वहीं, इसके जवाब में विधायक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के शासन में किस तरह का विकास होता था यह पूरे प्रदेश को पता है।