
Hema Malini and Vijendra Singh
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में कुछ नया प्रयोग करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कांग्रेस मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी की हेमा मालिनी अभी मथुरा सीट से सांसद है।
विजेंदर सिंह के नाम पर कांग्रेस पार्टी में मंथन
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव लड़वा सकती है। हालांकि अभी विजेंद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस पार्टी में मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार इस मथुरा सीट पर कुछ और नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं। लेकिन विजेंद्र सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने बीते 28 मार्च को यूपी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। तब कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा को कैंडिडेट बनाया था।
जाट कार्ड खेलेगी कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस पार्टी मथुरा लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनाव लड़ा करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट कार्ड खेल सकती है। अगले एक से दो दिन में पार्टी कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर सकती है। यूपी के मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।
Updated on:
30 Mar 2024 06:37 pm
Published on:
30 Mar 2024 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allउत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
