19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections Result 2022: नहीं चला अखिलेश का पुरानी पेंशन वाला दांव, सरकारी कर्मचारियों ने दिया धोखा

Election Results UP Assembly Elections 2022 Results पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी काफी उत्साहित थी। समाजवादी पार्टी को यह लग रहा था कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी को वोट दे सकते हैं। लेकिन नतीजे किसी दूसरी ओर ही इशारा कर रहे हैं। बताते चलें अखिलेश यादव द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किए गए वादे का कोई खास असर सरकारी कर्मचारियों पर नहीं पड़ा है। पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर यदि सरकार कर्मचारी एकजुट होते तो नतीजे शायद कुछ और होते।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Mar 10, 2022

akhilesh.jpg

UP Assembly Elections Result 2022: प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर काउंटिंग चल रही है जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। अभी तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 263 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी 124 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बना सकती हैं। वही, बहुजन समाज पार्टी को 6, कांग्रेस को तीन और अन्य को तीन सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।

सरकारी कर्मचारियों ने अखिलेश को दिया धोखा

मतगणना के दौरान जिस तरीके के नतीजे निकल के सामने आ रहे हैं ऐसे में कहा जा सकता है कि समाजवादी पार्टी की ओर से सरकारी कर्मचारियों को लेकर किए गए पुरानी पेंशन बहाली के वादे का मुद्दा काम नहीं आया है। सरकारी कर्मचारियों ने पेंशन के मुद्दे पर अखिलेश यादव को धोखा दे दिया। बता0ते चलें उत्तर प्रदेश में 25 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी हैं जो सीधे तौर पर पुरानी पेंशन से प्रभावित होते हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों को अपने पक्ष में लाने के लिए अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन की बहाली का वादा किया था। लेकिन कर्मचारियों ने अखिलेश यादव के इस वादे को नकार दिया है और पक्ष भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: UP Assembly Elections Result 2022: शिवपाल सिंह यादव 5000 वोटों से आगे, अजेय रहे हैं शिवपाल

नतीजे कुछ और होते

पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी काफी उत्साहित थी। समाजवादी पार्टी को यह लग रहा था कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी को वोट दे सकते हैं। लेकिन नतीजे किसी दूसरी ओर ही इशारा कर रहे हैं। बताते चलें अखिलेश यादव द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किए गए वादे का कोई खास असर सरकारी कर्मचारियों पर नहीं पड़ा है। पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर यदि सरकार कर्मचारी एकजुट होते तो नतीजे शायद कुछ और होते।

ये भी पढ़ें: Kunda Assembly Elections Result 2022: बड़ी खबर, राजा भैया 6000 वोटों से पीछे