
Exit Poll Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर हैं। आज शाम से एग्जिट पोल के सर्वे आने शुरू हो गए हैं। अब तक जारी हुए सर्वे में किसी ने भी एनडीए (BJP) को 400 के पार वाली बात पर मुहर नहीं लगाई है। ऐसे में देखा जाए तो भाजपा का ‘अबकी बार 400 के पार’ वाला नारा गलत साबित होता दिखाई दे रहा है।
बता दें भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की 80 सीटों में से 64 सीटों पर पिछली बार फतह हासिल की थी। लेकिन इस बार फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा को 55-60 सीटों पर विजयी होने की मुहर लगाई है। वहीं इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) पहले (लोकसभा चुनाव 2019) के मुकाबले इस बार अधिक सीटों पर कब्जा जमा सकती है।
लोकसभा चुनाव 2019 में सभी एग्जिट पोल एजेंसियों ने अपने सर्वे की जानकारी दी थी। जो इस प्रकार है -
| एग्जिट पोल एजेंसी | NDA | UPA |
| इंडिया टुडे-एक्सिस | 339-365 | 77-108 |
| न्यूज़ 24-आज का चाणक्य | 350 | 95 |
| न्यूज़18-आईपीएसओएस | 336 | 82 |
| टाइम्स नाउ वीएमआर | 306 | 132 |
| इंडिया टीवी-सीएनएक्स | 300 | 120 |
| सुदर्शन न्यूज़ | 305 | 124 |
| वास्तविक परिणाम | 353 | 93 |
लोकसभा चुनाव 2019 में चाणक्य एग्जिट पोल का सर्वे बिल्कुल सटीक साबित हुआ था। चाणक्य ने एनडीए की 350 सीटें आने का अनुमान लगाया था। तब उस दौरान भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने मिलकर 353 सीटें हासिल की थी। वहीं चाणक्य एग्जिट पोल ने कांग्रेस (यूपीए गठबंधन) को 97 सीटें जीतने का दावा किया था। जिसमें यूपीए गठबंधन के खाते में 92 सीट आई थी। ऐसे में देखा जाए तो यह आकंड़ा बिलकुल सही तो नहीं था। लेकिन सीटों की कहानी उसके आसपास जरूर घूम रहा थी।
चाणक्य ने 2014 में एनडीए के सरकार बनाने के साथ ही इसके 340 सीटें जीतना का दावा किया था। नतीजों में एनडीए की सीटें 340 से करीब 336 आईं थी। वहीं चाणक्य ने कांग्रेस के खाते में 97 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन यहां ये दावा गलत साबित हुआ और कांग्रेस महज 44 सीटों पर जीत के साथ सिमट गई थी।
Published on:
01 Jun 2024 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
