
NOIDA International Airport
उत्तर प्रदेश के नोएडा के नजदीक बन रहे जेवर एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। जल्दी ही इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। चार साल से चल रहे काम को अब फाइनल टच दिया जा रहा है। एयरपोर्ट का काम पूरा होते ही इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जायेगा।
NOIDA International Airport के सीईओ क्रिस्टोफ स्नैलमैन ने बताया “हम आशा करते हैं की सितंबर तक ट्रायल कैलिबरेसन फ्लाइट के जरिये रनवे की टेस्टिंग की जाएगी। अक्टूबर में कई फ्लाइट्स से हमें वेलिडेशन प्राप्त हो जायेगा।” उन्होंने आगे कहा “कार्गो और मल्टी-कार्गो टर्मिनल का काम भी तेजी से चल रहा है। हम एयर इंडिया के साथ काम कर रहे हैं जो एयरपोर्ट के डिजाइन और उसके ऑपरेशन को संभालेगा।”
कई मीडिया रिपोर्ट्स, क्रिस्टोफ स्नैलमैन और एयर इंडिया के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2025 के अप्रैल महीने में इस एयरपोर्ट से यात्री उड़ान भर सकेंगे। सभी टेस्ट सफल होने के तुरंत बाद ही इसे यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। स्नैलमैन ने कहा “एयरपोर्ट ने नेटवर्क डेवलपमेंट के लिए इंडिगो और अकासा एयर के साथ एग्रीमेंट साइन किया है और अन्य डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरलाइंस से इसमें मजबूत रुचि देखी जा रही है।”
NOIDA International Airport पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के समृद्ध इतिहास की झलकियां दिखेंगी। इसके डिजाइन को लेकर स्नेलमैन ने बतया “एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल पर उत्तर भारत और इत्तर प्रदेश की वास्तुकला के अनुरूप बनाया जायेगा। इसका डिज़ाइन भी उत्तर भारत के संस्कृति पर आधारित होगा।”
26 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NOIDA International Airport की नींव रखी थी। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे तब PM Modi ने कहा था “सबसे पहले राष्ट्र। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा मूलमंत्र है। डबल इंजन की सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश देश का सबसे कनेक्टेड राज्य बनेगा।”
संबंधित विषय:
Published on:
29 Aug 2024 08:23 pm

बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

