यूपी न्यूज

क्या.. लखनऊ को मिलने वाला है शहर का सबसे बड़ा सिनेमा हाल कहां…आपका कौन सा पसंदीदा फिल्म स्टार करेगा उद्घाटन, जाने

लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा मॉल लुलु में 11 स्क्रीन वाला सिनेमा हॉल पीवीआर खुलने जा रहा है।

2 min read
Feb 28, 2023
क्या.. लखनऊ को मिलने वाला है शहर का सबसे बड़ा सिनेमा हाल कहां...आपका कौन सा पसंदीदा फिल्म स्टार करेगा उद्घाटन, जाने

लखनऊ के लोगों के लिए मार्च का पहला सप्ताह बेहद खास होने जा रहा है। क्योंकि यहां के लोगों को अब तक का सबसे बड़ा सिनेमा हॉल मिलने जा रहा है। एशिया का सबसे बड़ा मॉल लुलु में 11 स्क्रीन वाला सिनेमा हॉल यानी पीवीआर खुलने जा रहा है। इसका उद्घाटन एक मार्च को किया जाएगा।

बता दें कि लुलु मॉल का पीवीआर अब तक का सबसे बड़ा पीवीआर माना जा रहा है। क्योंकि यह 11 स्क्रीन का सिनेमा हॉल है। यहां अगर कुल सीटों की बात करें तो यहां पर 1841 सीट हैं। बताया जा रहा है कि यहां 40 से भी ज्यादा शो चलेंगे। यानी आप अपनी मनपसंद फिल्म किसी भी वक्त जाकर आसानी से देख सकेंगे।

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर करेंगे हॉल का उद्घाटन

सिनेमा हॉल को लेकर पीवीआर के प्रभारी पवन कुमार सिंह ने पत्रिका को बताया कि रणबीर कपूर इसका उद्घाटन करेंगे। तो वहीं पीवीआर के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली भी इस लांच में शिरकत करेंगे।

पीवीआर के प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि अभी अनऑफिशियली पीवीआर को खोल दिया गया है। लेकिन ऑफिशियली‌ उद्घाटन एक या दो मार्च को ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पीवीआर सबसे अलग हटके होगा। ऐसा पीवीआर किसी भी दूसरे मॉल में नहीं है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बुकिंग की है सुविधा

लुलु मॉल में फिल्म देखने के लिए लोगों को बुक माय शो और पेटीएम के जरिए ऑनलाइन अपनी सीट बुक करने की सुविधा होगी। इसके अलावा ऑफलाइन भी विंडो टिकट जाकर खरीद सकेंगे।

जानें, इस खास है इस ऑडिटोरियम में

लुलु मॉल लखनऊ के पीवीआर में लक्स बेहद लग्जरी ऑडिटोरियम होगा। इसमें स्पेशल किचन के साथ खास तरह की व्यवस्था है जिसमें दर्शक अपनी मनपसंद फिल्मों को बैठकर आराम से देख सकेंगे। इसके बाद दूसरा बेहद खास ऑडिटोरियम है। जिसका नाम है पीएक्सएल इसमें साउंड और डबल प्रोजेक्टर है।

तो वही तीसरा बेहद खास ऑडिटोरियम में जिसका नाम है 4डीएक्स इस ऑडिटोरियम की खास बात यह है कि स्क्रीन पर होने वाली हर एक हलचल को दर्शक महसूस कर सकेंगे। जैसे हर एक स्क्रीन पर होने वाली हलचल का जो वाइब्रेशन होगा वह लोगों को अपनी सीट पर महसूस होगा।

Published on:
28 Feb 2023 06:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर