यूपी न्यूज

लोकसभा में भड़कीं Iqra Hasan, कहा- मुसलमानों के वजूद-विरासत…

बुधवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड विधेयक पेश किया गया। इस पर चर्चा के दौरान कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने अपनी बात रखी।

less than 1 minute read
Apr 02, 2025

बुधवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड विधेयक पेश किया गया। इस पर चर्चा के दौरान कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह बिल मुसलमानों की भलाई के लिए नहीं, बल्कि उनकी पहचान और विरासत को खत्म करने के लिए लाया गया है।

इकरा हसन ने कही ये बात

इकरा हसन ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैं इस बिल की टाइमिंग की सराहना करना चाहूंगी कि ईद की रौनक अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि हमारी जड़ों पर एक नया फरमान आ गया। पहले उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को नमाज पढ़ने से रोका गया और अब यह विधेयक लाया गया है।"

इकरा हसन ने जताई चिंता

इकरा हसन ने कहा कि ईद के मौके पर एक विधवा महिला अपनी बेटी के साथ उनके पास आई और चिंता जताई कि वक्फ की संपत्ति पर रहने के कारण यह बिल उसकी जमीन छीन सकता है। उन्होंने बताया कि लाखों गरीब लोग वक्फ की संपत्तियों से अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

वक्फ बाय यूजर का मतलब है कि कोई भी संपत्ति जो दीन और भलाई के काम में इस्तेमाल हो रही है, वह वक्फ मानी जाएगी। अदालतों ने भी इसे मान्यता दी है और यह सिर्फ वक्फ बोर्ड तक सीमित नहीं, बल्कि अन्य धार्मिक ट्रस्टों पर भी लागू होता है। भारतीय संविधान में इसे कानूनी वैधता मिली हुई है।

Published on:
02 Apr 2025 10:47 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में खून से लथपथ युवक की लाश मिली…शरीर पर गहरे जख्म, सीने पर धंसा हुआ था चाकू…ग्रामीणों के रोंगटे खड़े

Brijbhushan Rajput: सियासी ‘ड्रामे’ के लिए मशहूर BJP विधायक फिर सुर्खियों में, मंत्री से टकराव; पिता भी रहे विवादित राजनीतिक अंदाज के लिए चर्चित

ब्रजेश पाठक बोले- यूपी अब बीमारू नहीं, विकास और सुरक्षा का मॉडल बना प्रदेश; 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

चारा काटने गए किसान की बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिला शव, जानें पूरा मामला

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में नए आचार्य होंगे नियुक्त: प्रत्येक शिफ्ट में दो पुजारी, भर्ती पर पहले ही लग चुकी मुहर

अगली खबर