2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: जिसके साथ हूं उन्हीं के साथ रहूंगा, किसी और के साथ जाने का सवाल नहीं-जयंत चौधरी

UP Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने पिता चौधरी अजित सिंह की स्मृति में बनाए गए किसान भवन का उद्घाटन करने पहुंचे जयंत चौधरी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के साथ किसी भी गठबंधन को लेकर साफ इंकार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2023, 5:09 PM IST

 jayant-said-will-stay-with-whomever-there-is-no-question-going-bjp

RLD प्रमुख जयंत चौधरी

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर आज जयंत चौधरी ने सब साफ कर दिया है। पिछले कई दिनों से कयास लगाया जा रहा था कि RLD प्रमुख चुनाव से पहले केंद्र और राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते है। लेकिन आज उन्होंने बागपत की रैली में साफ कर दिया कि वह कोई नया गठबंधन नहीं करने जा रहे है। वह इस समय जिसके साथ है उन्हीं के साथ ही आगे भी रहेंगे।

रामदास अठावले के बयान पर किया पलटवार
बता दें, रविवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा था कि आरएलडी प्रमुख जल्द ही भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। जिस पर जयंत सिंह ने अब साफ कहा है कि भाजपा में आने वालों को नया सूट सिलवाना होता है। वो अभी नया सूट नहीं सिलवाना चाहते हैं।

जिसके साथ हूं वहीं रहूंगा-जयंत
आरएलडी प्रमुख सोमवार को बागपत के पुरा महादेव पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपने पिता चौधरी अजित सिंह की स्मृति में बनाए गए किसान भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरा निर्णय साफ है, जिसके साथ हूं, वहीं रहूंगा, भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा। मैं विपक्ष में ही रहूंगा।

बैंगलोर में होने वाली बैठक में शामिल होऊंगा
यहां पर जयंत सिंह ने ये भी ऐलान किया कि वह विपक्ष की अगली बैठक में जरूर शामिल होने जाएंगे। जयंत ने यूसीसी बिल मामले पर कहा कि अभी उसका स्वरूप नहीं मालूम है। उस पर अभी चर्चा करना गलत है। आधुनिक भारत में सभी को समान अधिकार चाहिए और महिला-पुरुष सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए। सरकार उस काम को कैसे करे ये उसे देखना है।

ये भी पढ़ें: UP News: दिल्ली से आए भाई-बहन को CM योगी ने दी दीक्षा, बोले- बहन को गुरु जैसा मानो पांव छूकर आशीर्वाद लो

पार्टियों को तोड़ना भाजपा का पुराना काम
रविवार को महाराष्ट्र की राजनीति में हुए उलटफेर पर जयंत ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है जब भाजपा ने अपने फायदे के लिए किसी पार्टी को तोड़ा है। पार्टियों को तोड़ना भाजपा का पुराना काम है। वहीं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हर कोई परेशान है।