2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pappu Yadav Attack Row: पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाला गिरफ्तार! बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी

Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में उनके घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया। हमलावर ने पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी। हमला करने वाला युवक अपने साथ चाकू भी लाया था।
2 min read
Google source verification
purnia mp pappu yadav

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Photo- pappu yadav FB)

Pappu Yadav Attack Row: दिल्ली में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर हमला हो गया। अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तभी एक युवक ने उन पर चप्पल फेंक दी। पुलिस का कहना है कि हमलावर के पास चाकू भी था। घटना के बाद चप्पल और चाकू की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी

दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसका नाम सुमित है। पिता का नाम फूल गिरी है। सुमित उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद तहसील के शाहपानी गांव का रहने वाला है। उसके साथ दूसरा युवक हैप्पी भी था। जब सुमित ने पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, तब हैप्पी क्रेता कार में बाहर खड़ा था। दोनों बुलंदशहर से दिल्ली आए थे। गाड़ी ठीक करवाने का काम था। पुलिस यह जांच कर रही है कि चाकू वे अपने साथ लाए थे या नहीं। दोनों की पूछताछ चल रही है। मकसद क्या था, यह आगे की जांच में साफ होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ पप्पू यादव पर हमला

घटना दिल्ली में पप्पू यादव के आवास पर हुई। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक हमला हुआ। आसपास हंगामा मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आरोपी को पकड़ लिया गया।

हिंदू राष्ट्रवादी नेता ने रखा पप्पू यादव के सिर पर 51 लाख का इनाम

इस घटना से पहले लखनऊ के हिंदू राष्ट्रवादी नेता अनुरोध रॉय ने पप्पू यादव के सिर के लिए इनाम घोषित किया था। उन्होंने 51 लाख रुपये की पेशकश की थी। पुलिस अब देख रही है कि इस हमले का कोई संबंध उस बयान से है या नहीं।

गाड़ी सही कराने आए थे आरोपी

अभी जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों युवक गाड़ी की मरम्मत के बहाने दिल्ली आए थे। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एकाएक हमला कर दिया। सुमित ने चप्पल फेंकी और हैप्पी कार में बैठा रहा। पुलिस दोनों से पूछ रही है कि चाकू कहां से आया और इरादा क्या था।
पप्पू यादव सुरक्षित हैं। घटना के बाद उन्होंने भी कुछ बातें कही हैं। दिल्ली पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। आरोपियों की बैकग्राउंड चेक की जा रही है। बुलंदशहर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पूछताछ के बाद तय होगी।