2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अब भाजपा जाएगी, फिर कभी न आएगी’, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा बयान, बोले- चार दिन की सरकार बची है!

Akhilesh Yadav Slams BJP: 'चला-चली की बेला, चार दिन का सत्र', यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब चार दिन की सरकार बची है इसीलिए विधानसभा का सत्र भी सिर्फ चार दिन का ही बुलाया गया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Aug 02, 2026

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (फाइल फोटो- पत्रिका)

UP Assembly Monsoon Session 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जुबानी हमला बोला है। रविवार को लखनऊ में एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने इस चार दिन के सत्र पर तंज कसते हुए इसे चुनावी साल में चला चली की बेला वाला सत्र करार दिया। उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि सदन में समाजवादी पार्टी राम मंदिर दान चोरी और छात्र आंदोलन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को मजबूती से घेरेगी।

'चार दिन का सत्र, चला-चली की बेला'

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अब चार दिन की सरकार बची है इसीलिए विधानसभा का मानसून सत्र भी सिर्फ चार दिन का ही बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चला चली की बेला में अब सत्र का आयोजन भी महज एक औपचारिकता बनकर रह गया है। उन्होंने कार्यवाही के बारे में कहा कि इसमें कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है।

अखिलेश ने गिनाई चार दिन की कार्यवाही

सपा अध्यक्ष ने अपनी तरफ से इन चार दिनों के सत्र की कार्यवाही का अनुमान लगाते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने दावा किया है कि-

  1. पहले दिन यूपी की भाजपा सरकार श्रद्धांजलि देने में निकाल देगी।
  2. दूसरे दिन अयोध्या के प्रभु राम जी के मंदिर में हुई सुनियोजित चोरी के महापाप की जिम्मेदारी से बचते हुए इसे केंद्र सरकार पर डालकर अपना पल्ला झाड़ने में निकाल देगी।
  3. ⁠तीसरे दिन प्रयागराज जैसे पूरे प्रदेश में हुए छात्र आंदोलन की जवाबदेही से बचने की कोशिश में निकाल देगी।
  4. ⁠चौथे दिन दुखी मां के सरेआम अपमान पर मुंह छिपाकर जल्दी से सत्र खत्म करने की घोषणा करने में निकाल देगी।

अब भाजपा जाएगी फिर कभी न आएगी

सरकार पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने एक नया नारा भी दिया, 'अब भाजपा जाएगी फिर कभी न आएगी।' उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि अब भाजपा को भी मालूम पड़ गया है कि वे दोबारा सत्ता में वापस नहीं आने वाले हैं। इसीलिए वे विधानसभा को कोई महत्व नहीं दे रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की चला-चली की बेला का यह मानसून सत्र भी पूरी तरह से चला-चली टाइप का ही सत्र है।