2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government Jobs: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, कल से शुरू होंगे भर्तियों के आवेदन

UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। UPPSC और UPSSSC ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 3 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Aug 02, 2026

Govt-Job

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर। (फोटो-पत्रिका )

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। राज्य में विभिन्न पदों पर सरकारी भर्ती के लिए 3 अगस्त, 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हैं वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, स्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के 10 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भी आवेदन मांगे गए हैं।

जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर, 2026 तक जारी रहेगी। ऐसे में समय रहते आवेदन ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, SC और ST कैटेगरी के लिए 65 रुपये जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल 25 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग तय की गई है। इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना या कंप्यूटर में ओ लेवल सर्टिफिकेट होना या फिर संबंधित विषय और क्षेत्र में स्नातक होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

यंहाकरें अपना ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भरा जा सकता है। आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर पदों के लिए उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। वहीं ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।