2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुसलमानों ने यादवों को पीटा’, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा सवाल, कहा- इस मुद्दे पर अब क्यों नहीं बोल रहे

Om Prakash Rajbhar Statement: बलरामपुर की घटना का जिक्र करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने यादवों को पीटा, लेकिन इस मुद्दे पर सपा प्रमुख चुप हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Aug 02, 2026

Akhilesh Yadav

ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव (IANS Photo)

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। बलरामपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां मुसलमानों ने यादवों की पिटाई की, लेकिन इस पर अखिलेश यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं। राजभर ने सपा और कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान, मुस्लिम राजनीति और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुसलमानों ने यादवों को पीटा- प्रकास राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आज बलरामपुर में मुसलमानों ने यादवों को बुरी तरह पीटा है। इस बारे में वे क्यों नहीं बोल रहे हैं? मुसलमानों ने यादवों को पीटा है। हमने कहा था कि अल्पसंख्यक उन्हें पीटेंगे। अगर उनके पास हिम्मत है तो बोलें। उन्होंने आगे कहा कि जब उनकी पत्नी को मुसलमान बोला, मौलाना ने भगवान कृष्ण पर टिप्पणी की तब भी नहीं बोले। अब तो वे पीट रहे हैं, अब बोलें अखिलेश यादव।

सपा और कांग्रेस चर्चा के समय सदन छोड़कर भाग जाते हैं

राजभर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस, जब भी उन्हें हमारे सामने सीधे मुकाबला करना पड़ा, वे सदन छोड़कर भाग गए। उनमें आमने-सामने आकर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने जो किया है, उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उनके कारनामों को पूरा प्रदेश और पूरा देश जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सदन में जवाब देने की बारी आती है तो विपक्ष चर्चा से बचता है।

मुस्लिम राजनीति पर भी दिया बयान

अखिलेश यादव और मुस्लिम वोट बैंक को लेकर राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव जान गए हैं कि मुसलमान गुलाम बना हुआ है, चाहे जितने भी नेता हों, विधायक हों, सांसद हों, सब गुलाम बने हुए हैं। कोई अपने अधिकार की बात नहीं बोल रहा है। मुसलमान भाजपा को हराने की बात करता है, लेकिन अपने अधिकारों की बात नहीं करता।

ओवैसी के बयान पर क्या बोले?

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने संबंधी बयान पर राजभर ने कहा कि क्या उन्हें कोई रोक रहा है? यह लोकतंत्र है, यहां हर किसी को चुनाव लड़ने की आजादी है। वे सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ें। अगर वे कहते हैं कि मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, तो खुलकर लड़ें। जहां तक गठबंधन की बात है, अखिलेश यादव जानते हैं कि उनकी पार्टी में मुसलमानों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार हो रहा है। कई नेता, विधायक और सांसद पूरी तरह निर्भर हो गए हैं और कोई भी अपने अधिकारों की बात नहीं कर रहा है।




बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग