2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पप्पू यादव व राहुल गांधी के खिलाफ हिन्दू संगठन में आक्रोश, वाराणसी में फूंका पुतला, संसद सदस्यता रद्द करने की मांग

Ram Mandir Donation Theft Controversy: संसद भवन परिसर में राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए सांकेतिक प्रदर्शन के विरोध में रविवार को वाराणसी में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification
Varanasi news

Pc-Patrika

Ram Mandir Chanda Chori Act In Parliament : संसद भवन परिसर में राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए सांकेतिक प्रदर्शन के विरोध में रविवार को वाराणसी में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया। वहीं, विपक्ष के अन्य नेताओं के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन के दौरान संत समाज, भगवा वस्त्र और सनातन परंपरा का अपमान किया गया।

सनातन के अपमान का लगाया आरोप

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पप्पू यादव और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पप्पू यादव का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संसद जैसे लोकतांत्रिक मंच पर धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल कर राजनीतिक संदेश देना करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम से संत समाज और सनातन धर्म का अपमान हुआ है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के संगठन मंत्री राजेश मौर्य ने केंद्र सरकार और लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने पर विचार किया जाए। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी सहित प्रदर्शन में शामिल अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

क्या है मामला

गौरतलब है कि संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था। इस दौरान पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के वेश में दानपात्र लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतीकात्मक रूप से दानपात्र में चंदा डाला था। इसके बाद सांकेतिक रूप से चोरी पकड़े जाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें पप्पू यादव की प्रतीकात्मक पिटाई भी दिखाई गई। इस घटनाक्रम के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बता दे कि इससे पूर्व पातालपुरी मटके पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने कोतवाली थाने में सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग