30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photo: ज्वेलर ने सोने से बनाया राम मंदिर का मॉडल, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

मेरठ में एक ज्‍वेलर ने सोने से राम मंदिर का भव्य स्वरूप तैयार किया है। जो देखने में बहुत ही सुंदर है। ज्वेलर ने राम मंदिर का ऐसा खूबसूरत डिजाइन तैयार किया है, जिससे नजरें नहीं हटती। सोने से बने इस खास मंदिर को देखने के लिए कई लोग मेरठ के विपुल सिंघल की दुकान में पहुंच रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Upendra Singh

Jan 16, 2024

r.jpg

मेरठ के सर्राफा बाज़ार ने तो 21 से 23 जनवरी तक के लिए खास तैयारी की गई है। हर ओर बस एक ही स्वर सुनाई दे रहा।

ram_mandir_gold.jpg

शहर की गलियां भगवा रंग से सराबोर हैं। दूर-दूर तक जहां-जहां तक निगाहें जाती हैं। श्रीराम वाला भगवा झंडा लहराता हुआ नजर आ रहा है।

ram_gold.jpg

दुकानदार कह रहे हैं कि इतनी बिक्री तो चुनावों के समय में भी नहीं होती है। ऐसे मौके पर कुछ लोग तो उस समय को याद कर भावुक हो रहे हैं जब ये कहा जाता था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

lord_ram_.jpg

सर्राफा कारोबारी विजय आनंद कहते हैं कि उनका परिवार भी प्रभु की कारसेवा में लगा रहा। उनके पिता भी उस दौरान जेल गए. वो कहते हैं कि वर्तमान माहौल राममय है, लेकिन उस समय एक तरह का एक दूसरा आपातकाल लगा था। उस दौर को याद कर उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

gold_ram_.jpg

विजय आनंद कहते हैं कि जब उन लोगों ने ऐसा संघर्ष किया तो सोचिए 5 सौ वर्षों से लोगों ने क्या क्या सहा होगा। आज रामलला अपने धाम में आ रहे हैं। इस दिन दीपावली से बढ़कर दीपावली मनाई जाएगी।