
Jhansi Lok Sabha Election Result 2024
Jhansi Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी है। यह सूबे की चंद हाई प्रोफाइल संसदीय सीटों में से एक है। यहां इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) ने प्रदीप जैन आदित्य पर भरोसा जताया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुराग शर्मा चुनावी मैदान में हैं।
बता दें पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के अनुराग शर्मा को 809272 वोट मिले थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह को 443589 वोट मिले थे। हार का अंतर 365683 रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भाजपा को इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे सकती है।
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| 1. अनुराग शर्मा | भारतीय जनता पार्टी | 178943 |
| 2. प्रदीप जैन आदित्य | कांग्रेस | 152882 |
| 3. रवि प्रकाश | बसपा | 17234 |
2011 के जनगणना के मुताबिक झांसी लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल जनसंख्या 27,57,007 है। इसमें 66.4 फीसदी ग्रामीण और 33.6 फीसदी शहरी आबादी है।
विधानसभा चुनाव 2017 के मुताबिक इस लोकसभा सीट पर पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 19,91,832 मतदाता और 2,075 मतदान केंद्र हैं। इसमें अनुसूचित जाति की आबादी 24 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की आबादी 2.27 फीसदी है। इसके अलावा यहां मुस्लिम 9 फीसदी, सिख 2 फीसदी और जैन धर्म के 3 फीसदी मतदाता हैं। वहीं यादव और ब्राह्मण मतदाता काफी निर्णायक भूमिका में हैं।
झांसी लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें बबीना, ललितपुर, झांसी नगर, महरौनी और मऊरानीपुर, जिनमें से महरौनी और मऊरानीपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
बता दें विधानसभा चुनाव 2017 के में पांच में से चार सीटों पर बीजेपी और झांसी नगर सीट पर बीएसपी को जीत मिली थी।
Updated on:
04 Jun 2024 12:00 pm
Published on:
04 Jun 2024 07:28 am

बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
